राजनांदगांव (वीएनएस)। उपायुक्त (राजस्व) संभागीय आयुक्त दुर्ग प्रेक्षक नियुक्तछत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021-22 के लिए उपायुक्त (राजस्व) संभागीय आयुक्त दुर्ग मोनिका कौड़ो को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। मोनिका कौड़ो का मोबाईल नंबर 96695-78809 है।
प्रेक्षक कौड़ो से विश्राम गृह कक्ष क्रमांक 3 बल्देव बाग राजनांदगांव में दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक मिल सकते हैं। समन्वय के लिए सहायक अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) राजनांदगांव संजना शर्मा को लायजन अधिकारी नियुक्त किया गया है। संजना शर्मा का मोबाईल नंबर 81208-86101 है। प्रेक्षक मोनिका कौड़ो ने अम्बागढ़ चौकी के जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वहां अधिकारियों से निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में चर्चा की।