अम्बिकापुर (वीएनएस)। समर्थन मूल्य पर जिले के 26 हजार 282 किसानों ने 1 लाख 16 हजार 960 मीट्रिक टन धान बेचा है। 4 जनवरी 2022 तक 52.96 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक खरीदे गए धान में से 30 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई बारदाने, तौल, टोकन आदि की व्यवस्था से किसान खुश हैं। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 49627 पंजीकृत किसान है। इनमें से 26282 किसानों ने 4 जनवरी तक 116960 मीट्रिक टन धान बेच चुके हैं। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 46 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है।