बिरगांव नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस ने अपना महापौर नेदलाल देवांगन बनवा लिया। इसमें कोई शक नहीं था कि यहां से महापौर तो कांग्रेस का ही बनेगा। ऐसा ही हुआ है। यहां पार्षद व महापौर के चुनाव में भाजपा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। क्योंकि यहां भाजपा के महापौस पांच साल रहे। भाजपा पार्षदों का दावा था कि बिरगांव निगम चुनाव तो भाजपा ही जीतेगी। पार्षद चुनाव से नतीजों से ही यह साफ हो गया था कि भाजपा जिसे अपना गढ़ समझ रही थी, वह उसका गढ़ नहीं था। भाजपा की पार्षदों के चुनाव बहुमत नहीं मिलने से ही तय हो गया था कि यहां महापौर कांग्रेस का ही बनेगा. फिर भी भाजपा को उम्मीद थी जब महापौस के लिए मतदान होगा तो कुछ उलटफेर वह कर सकेगी। इससे पहले एक जगह भाजपा का अध्यक्ष व एक जगह उपाध्यक्ष के जीत जाने से कांग्रेस सजग रही। इससे भाजपा व जोगी कांग्रेस आपसी गठबंधन के बाद भी कुछ न कर सके। कांग्रेस बिरगांव में अपना महापौस बनाकर यह साबित करने में सफल रही है कि भाजपा का जनाधार अब भी इतना नही है कि वह कांगेस को निकाय चुनाव में टक्कर दे सके, हरा सके। नगर निकाय चुनाव के पहले जिन 14 नगर निकाय चुनाव हुए उसमें से 8 कांग्रेस के पास थे और 6 भाजपा के पास। इनमें से भाजपा दो जगह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनवा सकी है । यानी कांग्रेस अपनी आठ निकायों पर कब्जा बरकरार रखने के साथ ही भाजपा के कब्जे वाली चार निकायों पर भी कब्जा कर भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पहली बार हुए रिसाली के चुनाव में कांग्रेस ही जीता है। इस तरह 15 निकायों में से 13 निकायों में कांग्रेस ने जीत कर भाजपा को बता दिया है कि वह कांग्रेस को हराने का सपना देख सकती है। लेकिन हरा नहीं सकती। इस चुनाव में भाजपा के पास अपने प्रदर्शन को सुधारने का मौका था,वह चूक गई है। अब पंचायत चुनाव के तौर पर उसके पास एक और मौका है, अगर वह वहां अपने ज्यादा प्रत्याशी जिता कर ले आती है तो उसे कहने का मौका मिलेगा कि गांवो में कांग्रेस अलोकप्रिय हो रही है। वहीं कांग्रेस के पास भी मौका है2 कि साबित करे कि वह शहर के साथ ही गांवों में भी समान रूप से लोकप्रिय है।
Tags
Uncategorized
अंतर्राष्ट्रीय
कबीरधाम
कांकेर
कोंडागांव
कोरबा
कोरिया
खानपान/सेहत
खेल
गरियाबंद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
छत्तीसगढ़
जगदलपुर
जशपुर
जांजगीर-चांपा
दंतेवाड़ा
दुर्ग
धमतरी
धर्म-आध्यात्म
नारायणपुर
फीचर
फैशन
बलरामपुर
बलौदा बाजार
बालोद
बिलासपुर
बीजापुर
बेमेतरा
मनोरंजन
महासमुंद
मुंगेली
राजनांदगांव
रायगढ़
रायपुर
राशिफल
राष्ट्रीय
लेख-आलेख
व्यापार
संपादकीय
सरगुजा
सुकमा
सूरजपुर
Categories
- Uncategorized
- अंतर्राष्ट्रीय
- कबीरधाम
- कांकेर
- कोंडागांव
- कोरबा
- कोरिया
- खानपान/सेहत
- खेल
- गरियाबंद
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- छत्तीसगढ़
- जगदलपुर
- जशपुर
- जांजगीर-चांपा
- दंतेवाड़ा
- दुर्ग
- धमतरी
- धर्म-आध्यात्म
- नारायणपुर
- फीचर
- फैशन
- बलरामपुर
- बलौदा बाजार
- बालोद
- बिलासपुर
- बीजापुर
- बेमेतरा
- मनोरंजन
- महासमुंद
- मुंगेली
- राजनांदगांव
- रायगढ़
- रायपुर
- राशिफल
- राष्ट्रीय
- लेख-आलेख
- व्यापार
- संपादकीय
- सरगुजा
- सुकमा
- सूरजपुर