भिलाई (वीएनएस)। नगर पालिक निगम के महापौर का चुनाव आज, गुरुवार को भारी गहमा गहमी के बीच हुआ और वार्ड 60 सेक्टर 5 के पार्षद नीरजपाल महापौर और भाजपा से कांग्रेस में आये पहली बार पार्षद बने। वार्ड 12 के पार्षद गिरवर बंटी साहू सभापति चुन लिया गया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत भाजपा ने महापौर के लिए महेश वर्मा से और सभापति के लिए फिर से श्यामसुंदर राव को चुनाव मैदान में तो निर्दलियों ने योगेश साहू को अपना महापौर और अनिता को सभापति के लिए चुनाव मैदान में उतारा। कांग्रेस से नीरजपाल का नाम आते ही वरिष्ठ पार्षद सुभद्रा सिंह बेहद नाराज हो गई और उन्होंने आकर महापौर के लिए नामांकन भर दिया। काफी मनौव्वल के बाद सुभद्रा ने अपना नाम वापस लिया। जो आज पूरा चर्चा का विषय रहा। आज महापौर और सभापति के लिए हुए वोटिंग में जहां नीरजपाल को और सभापति के लिए गिरवर बंटी साहू को 44 वोट मिले वहीं भाजपा के महेश वर्मा और सभापति श्यामसुंदर राव को 22-22 वोट मिले वहीं निर्दलीयों का वोट निर्दलीय रूप से खड़ा हुए महापौर और सभापति को 4-4 वोट मिले। जबकि नीरजपाल ने भाजपा में भी सेंध लगा लिया और भाजपा से दो क्रास और एक अन्य ने नीरजपाल को और सभापति गिरवर को तीन वोट क्रास से एक्ट्रा मिला जिससे कांग्रेस को कुल 44 वोट मिला। इस पूरे प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारीमत्री मो. अकबर, विधायक भिलाई देवेन्द्र यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर, पूर्व विधायक प्रतिमा, पूर्व विधायक वैशालीनगर भजन सिंह निरंकारी, राजेन्द्र साहू, गिरीश देवांगन, जितेन्द्र साहू, इरफान खान, अतुलचंद साहू, बृजमोहन सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अरूण सिसोदिया, महेश जायसवाल, तुलसी साहू, नीता लोधी,मंजीत निरंकारी, भूनेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
राज्य सरकार निगम के बाद अगले विधानसभा चुनाव में भी होगा हमारा कब्जा : मो. अकबर
कांग्रेस की इस बड़ी जीत पर मो. अकबर ने इस जीत के प्रति अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के अथक प्रयास का ही ये परिणाम है कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को जनता ने अपनी मुहर लगाई है। ये उसी का ही परिणाम है कि अधिकांश निकायों में कांग्रेस ने कब्जा की है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह राज्य सरकार चल रही है उसी तरह हर निगमों में कांग्रेस का कब्जा हो गया है, उसी तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस का कब्जा रहेगा।
सीएम के निर्देश पर भिलाई निगम में बढायेंगे विकास की गति : नीरजपाल
निर्वाचित महापौर नीरज पाल ने कहा कि ये जीत जो देख हरे है, उसका फैसला 23 दिसंबर को ही जनता ने निर्धारित कर दिया था। जनता ने भूपेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल और युवा विधायक देवेन्द्र यादव के पांच साल महापौर रहते वक्त के विकास के कार्य और एमआईसी परिषद ने जो भिलाई के लिए विकास कार्य किये भिलाई विधानसभा और वैशाली नगर विधानसभा में ये उसी का ही परिणाम है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास किया और कांग्रेस के कार्योँ को पसंद किया। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भिलाई को विकास को आगे बढायेंगे। सीएम के निर्देशानुसार विकास कार्यों में तेजी लाई जायेगी। सभी वरिष्ठजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदौलत ये सफलता अर्जित की है। विकास सुन्दर व स्वच्छ होगा। सुभद्रा सिंह के प्रश्र कि वे नाराज होकर चले गई तो नीरजपाल ने कहा मुझे कुछ भी नही मालुम।
सभापति बनने पर गिरवर ने सीएम के प्रति जताया अभार, कहा छोटा सा कार्यकर्ता हूं : गिरवर साहू
गिरवर साहू ने कहा कि मैं कांग्रेस का छोटा सा कार्यकर्ता हूं, अपनी जीत के प्रति सीएम का आभार व्यक्त करता हूं। क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता होगी। विकास कार्य दोगुनी गति से होगा। नये रिकार्ड गढेंगे।
अब नही चलेगा भाजपा और निर्दलीय सिर्फ चलेगा भूपेश का जादू : देवेन्द्र यादव
विधायक देवेन्द्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस नगरीय निकाय में अब नो निर्दलीय और नो बीजेपी चलेगा सिर्फ कांग्रेस की सरकार चलेगी और सब सीएम भूपेश के साथ है। भिलाईवासियों के लिए जो जिम्मेदारी मिली है उसे निभाते रहेंगे। जनता ने जो पूर्ण बहुमत दिया है, उसके लिए जनता का आभार। 41 से अधिक वोट हमारे महापौर नीरज पाल के पक्ष में पढा। इस शहर सरकार में अच्छी टीम व युवा लोग आये है। अधिकांश पार्षद 15 सौ से 2 हजार मतों से जीते है, शहर को लीड करेंगे। महापौर को लेकर क्लियर मैनेजमेंट था। पार्टी अलाकमान को निर्णय लेना था, सभी एकजुट है, और सभी एक साथ है कांग्रेस के लोग। जो लोग बनना चाहते थे, उन्हें पार्टी फोरम में ही बात रखनी चाहिए और पार्टी के ही निर्णय को अंतिम निर्णय मानना चाहिए।