अंबिकापुर (वीएनएस)। पिकनिक मनाने आए युवकों ने मामूली विवाद पर कुंडी कला के निवासी के घर में घुस जमकर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर आरोपियों को पकड़ा पकड़ लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरा के कुछ लड़के पिकनीक मनाने ग्राम कुन्दी कला आये हुए जिनकी कुन्दी कला के युवक इन्द्रजीत, प्रमोद, इत्यादि से मामूली बात लेकर विवाद हुआ। जिसके उपरांत आरा गांव से लगभग 10-15 लोग आए और बिरेन्द्र यादव के घर अंदर घुसकर उसके परिवारजनों के साथ मारपीट की। जिससे बिरेन्द्र और उसके परिजनों को चोटें आयी। घटना गुरुवार शाम 6:30 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना लुण्ड्रा की पेट्रोलिंग पार्टी जो प्रधान आरक्षक कृष्णा सिंह के हमराह मिनटों में घटना स्थल पहुंच गयी और मामले के पक्षों को शांत कराते हुए झगड़ा विवाद को बढ़ने से रोका। पुलिस थाना लुण्ड्रा ने मामला को संज्ञान में लेते हुए अपराध कमांक 03/2022 धारा 147,294,323,506,452 भादवि ग्राम आरा 6 नामजद आरोपियों अन्य के विरूद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। कायमी के महज चंद घंटों अंदर सभी नामजद आरोपियों को प्रभारी निरीक्षक दिलबाग सिंह नेतृत्व में गिरफ्तार कर मामला गैरजमानतीय होने कारण न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड के लिए प्रस्तुत किया।
इसके अतिरिक्त अन्य 7 आरोपी, जो नामजद नही थे उन्हें भी शुक्रवार को को हिरासत में ले लिया गया है। प्रार्थी पक्ष से उनकी शिनाख्तगी की कार्रवाई कार्यपालिक के समक्ष करवाई गई, जिस पर प्रार्थी पक्ष ने सभी को आरोपी के रूप में पहचान लिया। इसके बाद सभी आरोपियों को 7 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड के लिए पेश किया गया। प्रकरण में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। ग्राम आरा के जिन लड़कों के साथ कुन्दीकला के लड़कों की झड़प हुई थी, उनकी रिपोर्ट पर भी थाना लुण्ड्रा ने कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 04/22 दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।