जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में 7 जनवरी को रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मनरेगा के जॉबकार्डधारियों परिवारों, ग्रामीणों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कोविड के दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी जनपद पंचायत सीईओ, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को रोजगार दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए गए थे। प्रत्येक माह के रोजगार दिवस में कार्यक्रम अधिकारी सहित तकनीकी सहायक, सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने कहा गया है। 7 जनवरी को जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यस्थल पर मनरेगा जॉबकार्डधारी परिवारों, ग्रामीणों को महात्मा गांधी नरेगा के दिशा निर्देशों एवं उनके अधिकारों से अवगत कराया। इस दौरान बताया गया कि ग्रामीण परिवार मनरेगा में कार्य के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसे पाने के लिए जॉबकार्ड प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें सभी वयस्क सदस्यों की जानकारी होती है। शुक्रवार को जिले की बम्हनीडीह जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कचंदा में मिट्टी मुरम सड़क निर्माण एवं अफरीद में नया तालाब निर्माण के दौरान रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा के तहत प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी, एक परिवार को मिलने वाले रोजगार की जानकारी से अवगत कराया गया। सक्ती जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत धनपुर, सेंद्री, जोंगरा, बरपालीकलां, गहरीनमुड़ा में रोजगार दिवस के माध्यम से प्रत्येक परिवार को 100 दिवस रोजगार मिलने एवं हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी दी गई। बलौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बसंतपुर, औराईखुर्द में मनरेगा के तहत जानकारी से अवगत कराया गया। अकलतरा विकासखण्ड के फरहद, डभरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पलसदा, कवली, छवारीपाली में रोजगार दिवस मनाया गया। मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बेलहडीह, सकर्रा में आयोजन के दौरान मनरेगा से हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी भी दी गई। नवागढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत धुरकोट में मनरेगा परिवारों को जॉब कार्ड में एंट्री के संबंध में जानकारी दी गई। श्रमिकों को बताया गया कि जॉबकार्ड रखने का अधिकार श्रमिक का ही है, सिर्फ अद्यतन कराने के लिए जमा किया जाता है, अद्यतन होने के बाद इसको श्रमिकों को वापस लौटा दिया जाता है। इस दौरान कोविड के नियमों के तहत मनरेगा के कार्यों में आने के दौरान नियमित अंतराल पर हाथ धोने, सोशल डिस्टेंस बनाकर कार्य करने, मास्क का उपयोग करने कहा गया।
Tags
Uncategorized
अंतर्राष्ट्रीय
कबीरधाम
कांकेर
कोंडागांव
कोरबा
कोरिया
खानपान/सेहत
खेल
गरियाबंद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
छत्तीसगढ़
जगदलपुर
जशपुर
जांजगीर-चांपा
दंतेवाड़ा
दुर्ग
धमतरी
धर्म-आध्यात्म
नारायणपुर
फीचर
फैशन
बलरामपुर
बलौदा बाजार
बालोद
बिलासपुर
बीजापुर
बेमेतरा
मनोरंजन
महासमुंद
मुंगेली
राजनांदगांव
रायगढ़
रायपुर
राशिफल
राष्ट्रीय
लेख-आलेख
व्यापार
संपादकीय
सरगुजा
सुकमा
सूरजपुर
Categories
- Uncategorized
- अंतर्राष्ट्रीय
- कबीरधाम
- कांकेर
- कोंडागांव
- कोरबा
- कोरिया
- खानपान/सेहत
- खेल
- गरियाबंद
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- छत्तीसगढ़
- जगदलपुर
- जशपुर
- जांजगीर-चांपा
- दंतेवाड़ा
- दुर्ग
- धमतरी
- धर्म-आध्यात्म
- नारायणपुर
- फीचर
- फैशन
- बलरामपुर
- बलौदा बाजार
- बालोद
- बिलासपुर
- बीजापुर
- बेमेतरा
- मनोरंजन
- महासमुंद
- मुंगेली
- राजनांदगांव
- रायगढ़
- रायपुर
- राशिफल
- राष्ट्रीय
- लेख-आलेख
- व्यापार
- संपादकीय
- सरगुजा
- सुकमा
- सूरजपुर