आज चंद्रमा दिन रात मीन राशि में संचार करेंगे। हिंदू पंचांग गणना के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और आज के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रभावी रहेगा।। ग्रहों के योग और संयोग का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे..
मेष:
आज अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए सही बजट प्लान करके चलें, जमा धन को आज के दिन व्यय करने से आपको बचना चाहिए। विदेशी स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। पिता के साथ मतभेद ना हो इसलिए बातचीत के दौरान मर्यादा का उल्लंघन करने से बचें। आज किसी दोस्त के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है जिससे आपकी एकाग्रता पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
भाग्य आज 75% तक आपका साथ देगा। किसी मंदिर में जाकर गेहूं दान करें।
वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों को विभिन्न स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है, अटकी योजनाएं पूरी होंगी। इस राशि के जातकों को आज के दिन अपनी बहन के जरिए लाभ मिल सकता है। छोटे कारोबारियों को आज मुनाफा कमाने के लिए सही रणनीति बनाते देखा जा सकता है। हालांकि इस राशि के जातकों को अपनी आंखों का आज विशेष ख्याल रखना होगा। धूल भरी जगहों पर जाने से आज के दिन बचें।
भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मिथुन:
धार्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी आध्यात्मिक गुरु के प्रवचन सोशल मीडिया पर सुन सकते हैं। पिता की कोई सीख आपके काम आ सकती है। भाग्य का इस राशि के जातकों को पूरा सहयोग आज के दिन प्राप्त हो सकता है। आज के दिन सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में आपको लाभ पहुंचाएगा।
भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। गणेश जी की आराधना करें।
कर्क:
सेहत में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी देखने को मिल सकती है, योग ध्यान से लाभ होगा। राजनीति के क्षेत्र में हैं तो सामाजिक स्तर पर सोच समझकर वार्तालाप करें। किसी सहकर्मी के जरिये आपको कार्यक्षेत्र में सफलता आज के दिन मिल सकती है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह:
आज अपने स्वास्थ्य का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।। परिवार के लोगों के बीच संबंधों से सामंजस्य बिठाते आप नजर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपकी उपलब्धियों से कुछ लोग जल सकते हैं। ऐसे लोगों से आज के दिन आपको दूर रहना चाहिए जो आपके प्रति गलत धारणा रखते हैं।
भाग्य आज 78% तक आपका साथ देगा। सूर्य देव उपासना करें।
कन्या:
वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अच्छी डील हाथ लगने की संभावना है। आईटी क्षेत्र में कार्य करने वाले इस राशि के जातकों को भी कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के लोगों को आज किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं। राजनीति में हैं तो लोगों के ऊपर अपनी बातों का जादू बिखेर सकते हैं।
भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। किन्नरों का आशीर्वाद लें।
तुला:
विरोधियों से आज के दिन सावधान रहें, अपने दिल के राज किसी से भी साझा करने से बचें। सामाजिक स्तर पर आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है, या आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है इसलिए सोच-समझकर बात करें। दांपत्य जीवन में अच्छे बदलाव चाहते हैं तो आपको जीवनसाथी से बात करनी चाहिए। सेहत में भी आज के दिन उतार चढ़ाव आ सकता है।
भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।
वृश्चिक:
आज के दिन आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी जिससे शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस राशि के कुछ जातक लवमेट के साथ घूमने निकल सकते हैं। शाम का समय परिवार के लोगों के साथ बिता सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन शुभ फलदायी साबित होगा, किसी को उधार दिया था तो आज के दिन वो लौटा सकता है।
भाग्य आज 85% तक आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु:
माता का प्यार और सानिध्य आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है। वाहन खरीदना चाहते थे तो आज ले सकते हैं। कारोबारी आज अपने कारोबार का विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। आज के दिन अनावश्यक कारणों से घर की शांति भंग हो सकती है, इसलिए आपको समझदारी से घर के लोगों को समझाने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग-ध्यान करें।
भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।
मकर:
अपने स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें गले से संबंधित कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रात को अपने जीवनसाथी के साथ कोई रोमांटिक मूवी आज के दिन देख सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सामान्य फल आपको प्राप्त होंगे आज माता-पिता से बातचीत करके आपको खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। आज के दिन छाया दान करें।
कुंभ:
वाणी में मधुरता देखने को मिलेगी, जिससे आप अपने जीवनसाथी को अपने प्रति आकर्षित कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से इस राशि के जातकों को आज के दिन लाभ मिल सकता है। अनचाही यात्रा इस राशि के कुछ जातकों को करनी पड़ सकती है, हालांकि इस यात्रा से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। ज्योतिष के क्षेत्र में रुचि रखने वाले इस राशि के कुछ जातकों को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। शनि देव के बीज मंत्र का जप करें।
मीन:
मानसिक रूप से सशक्त नजर आएंगे। घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज के दिन इस राशि के कुछ लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं, ऐसा करना आपको मानसिक शांति देगा। आपके मन में जो निराशा के भाव बीते दिनों में पैदा हुए थे वो आज दूर हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम को आज सराहना मिल सकती है।
भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करें।