गरियाबंद (वीएनएस)। गरियाबंद तहसील में नये धनात्मक कोरोना मरीज मिलने से संबंधित क्षेत्र के चौहद्दी को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिले के नगर पालिका गरियाबंद वार्ड नम्बर-15 में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर संबंधित चौहद्दी उत्तर दिशा में शासकीय महाविद्यालय गरियाबंद की बाउन्ड्री, दक्षिण में आम गली चांवडा कॉलोनी, पूर्व में सखी सेन्टर महिला बाल विकास का ऑफिस तथा पश्चिम दिशा में रायपुर – देवभोग मार्ग को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
कलेक्टर के जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) को संबंधित क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व साैंपा गया है। आवश्यक व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उक्त क्षेत्रों में शासन की दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जायेगा।
Tags
Uncategorized
अंतर्राष्ट्रीय
कबीरधाम
कांकेर
कोंडागांव
कोरबा
कोरिया
खानपान/सेहत
खेल
गरियाबंद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
छत्तीसगढ़
जगदलपुर
जशपुर
जांजगीर-चांपा
दंतेवाड़ा
दुर्ग
धमतरी
धर्म-आध्यात्म
नारायणपुर
फीचर
फैशन
बलरामपुर
बलौदा बाजार
बालोद
बिलासपुर
बीजापुर
बेमेतरा
मनोरंजन
महासमुंद
मुंगेली
राजनांदगांव
रायगढ़
रायपुर
राशिफल
राष्ट्रीय
लेख-आलेख
व्यापार
संपादकीय
सरगुजा
सुकमा
सूरजपुर
Categories
- Uncategorized
- अंतर्राष्ट्रीय
- कबीरधाम
- कांकेर
- कोंडागांव
- कोरबा
- कोरिया
- खानपान/सेहत
- खेल
- गरियाबंद
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- छत्तीसगढ़
- जगदलपुर
- जशपुर
- जांजगीर-चांपा
- दंतेवाड़ा
- दुर्ग
- धमतरी
- धर्म-आध्यात्म
- नारायणपुर
- फीचर
- फैशन
- बलरामपुर
- बलौदा बाजार
- बालोद
- बिलासपुर
- बीजापुर
- बेमेतरा
- मनोरंजन
- महासमुंद
- मुंगेली
- राजनांदगांव
- रायगढ़
- रायपुर
- राशिफल
- राष्ट्रीय
- लेख-आलेख
- व्यापार
- संपादकीय
- सरगुजा
- सुकमा
- सूरजपुर