राजनांदगाव (वीएनएस)। जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर की उपस्थिति में गुरुवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा का स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा के स्वस्थ्य, सुदीर्घ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नए पदस्थापना पर अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले के दो अच्छे अधिकारी आज विदा ले रहे हैं। जिनकी कमी महसूस होगी, लेकिन स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। किसी भी अधिकारी की कार्यशैली से जिला एक नया स्वरूप लेता है। पूर्व के अधिकारी दूसरों के लिए सीमाचिन्ह छोड़ जाते है और बेहतर कार्य करने के लिए दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में उनके द्वारा दी गई सेवाएं सभी याद रखेंगे। सभी बिना तनाव के दायित्वों का निर्वहन करें।
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने कहा कि संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला जा रहे है। वहीं डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा रायगढ़ जिला जा रही है। दोनों सक्रिय अधिकारी रहे हैं। संयुक्त कलेक्टर सिंह ने जिले में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने धान खरीदी, गिरदावरी एवं निर्वाचन में अच्छा कार्य किया। डिप्टी कलेक्टर उर्वशा ने भू-अभिलेख में अच्छा कार्य किया है। संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी ने कहा कि सक्रिय अधिकारी आज यहां से विदा हो रहे है। उनके अनुभवों का लाभ हम सबको मिलेगा।
संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह ने कहा कि लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जिले में सेवाएं दी है। उन्होंने बताया कि जनपद सीईओ, एसडीएम सहित विभिन्न कार्यों को दायित्व निभाया तथा यहां अच्छे अनुभव रहे। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले का कार्य हमेशा अच्छा रहा है और यहां एक अच्छी कार्यशैली विकसित हुई है। उन्होंने सभी को सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा ने कहा कि भू-अभिलेख शाखा में बहुत अच्छा अनुभव रहा। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना शत-प्रतिशत कार्य करना होता है। टीमवर्क से कार्य करने के बहुत अच्छे परिणाम रहे। भू-अभिलेख शाखा एक वृहद शाखा है। ऐसे में सभी के साथ समन्वय बनाते हुए निर्णय लेकर अच्छा कार्य किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, साक्षरता मिशन से रश्मि सिंह, ईडीएम सौरभ मिश्रा, नाजिर शाखा के पेंढारकर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
Uncategorized
अंतर्राष्ट्रीय
कबीरधाम
कांकेर
कोंडागांव
कोरबा
कोरिया
खानपान/सेहत
खेल
गरियाबंद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
छत्तीसगढ़
जगदलपुर
जशपुर
जांजगीर-चांपा
दंतेवाड़ा
दुर्ग
धमतरी
धर्म-आध्यात्म
नारायणपुर
फीचर
फैशन
बलरामपुर
बलौदा बाजार
बालोद
बिलासपुर
बीजापुर
बेमेतरा
मनोरंजन
महासमुंद
मुंगेली
राजनांदगांव
रायगढ़
रायपुर
राशिफल
राष्ट्रीय
लेख-आलेख
व्यापार
संपादकीय
सरगुजा
सुकमा
सूरजपुर
Categories
- Uncategorized
- अंतर्राष्ट्रीय
- कबीरधाम
- कांकेर
- कोंडागांव
- कोरबा
- कोरिया
- खानपान/सेहत
- खेल
- गरियाबंद
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- छत्तीसगढ़
- जगदलपुर
- जशपुर
- जांजगीर-चांपा
- दंतेवाड़ा
- दुर्ग
- धमतरी
- धर्म-आध्यात्म
- नारायणपुर
- फीचर
- फैशन
- बलरामपुर
- बलौदा बाजार
- बालोद
- बिलासपुर
- बीजापुर
- बेमेतरा
- मनोरंजन
- महासमुंद
- मुंगेली
- राजनांदगांव
- रायगढ़
- रायपुर
- राशिफल
- राष्ट्रीय
- लेख-आलेख
- व्यापार
- संपादकीय
- सरगुजा
- सुकमा
- सूरजपुर