उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 52 हजार 959 किसानों से 20,85,182.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर 137 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई बारदाने, तौल, टोकन, भुगतान, बिजली-पानी इत्यादि की व्यवस्था के प्रति किसान बहुत खुश है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से किया जा रहा है।
जिले में अब तक 52 हजार 959 किसानों से 20,85,182.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 1710473.60 क्विंटल मोटा, 372648.80 क्विंटल पतला और 2060.40 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होने की तिथि से 7 जनवरी तक लक्ष्य के विरूद्ध 41 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।