नई दिल्ली (वीएनएस)। देश में कोरोना की रफ्तार आए दिन बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 33,750 नए मामले सामने आए हैं जो कि एक दिन पहले आए मामलों से 22.5 फीसदी अधिक है। जबकि इस दौरान 123 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान लगभग 10,846 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि सक्रिय मामले 1,45,582 हो गए हैं। देश में कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या की बात करें तो यह 3,42,95,407 हो गई है जबकि अब तक कुल 4,81,893 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 145 करोड़(1,45,68,89,306) को पार कर गया। मौजूदा वक्त में रिकवरी रेट 98.20 फीसदी है। संक्रमण दर की बात की जाए तो दैनिक संक्रमण दर 3.84 फीसदी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.68 फीसदी है।
देश में ओमिक्रोन के कुल 1700 मामले
देश में ओमिक्रोन के कुल 1700 मामले हो गए हैं वहीं 510 मरीजों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। जबकि दिल्ली की बात करें तो यहां कुल 361 मरीज हैं। वहीं 156 मरीजों के साथ केरल तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं अन्य राज्य की बात करें तो गुजरात(136), तमिलनाडु (121), राजस्थान (120), तेलंगाना(67), कर्नाटक(64) हरियाणा (63), ओडिशा (37),पश्चिम बंगाल(20), आंध्र प्रदेश (17), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (8), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार (2), गोवा (1), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।
Tags
Uncategorized
अंतर्राष्ट्रीय
कबीरधाम
कांकेर
कोंडागांव
कोरबा
कोरिया
खानपान/सेहत
खेल
गरियाबंद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
छत्तीसगढ़
जगदलपुर
जशपुर
जांजगीर-चांपा
दंतेवाड़ा
दुर्ग
धमतरी
धर्म-आध्यात्म
नारायणपुर
फीचर
फैशन
बलरामपुर
बलौदा बाजार
बालोद
बिलासपुर
बीजापुर
बेमेतरा
मनोरंजन
महासमुंद
मुंगेली
राजनांदगांव
रायगढ़
रायपुर
राशिफल
राष्ट्रीय
लेख-आलेख
व्यापार
संपादकीय
सरगुजा
सुकमा
सूरजपुर
Categories
- Uncategorized
- अंतर्राष्ट्रीय
- कबीरधाम
- कांकेर
- कोंडागांव
- कोरबा
- कोरिया
- खानपान/सेहत
- खेल
- गरियाबंद
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- छत्तीसगढ़
- जगदलपुर
- जशपुर
- जांजगीर-चांपा
- दंतेवाड़ा
- दुर्ग
- धमतरी
- धर्म-आध्यात्म
- नारायणपुर
- फीचर
- फैशन
- बलरामपुर
- बलौदा बाजार
- बालोद
- बिलासपुर
- बीजापुर
- बेमेतरा
- मनोरंजन
- महासमुंद
- मुंगेली
- राजनांदगांव
- रायगढ़
- रायपुर
- राशिफल
- राष्ट्रीय
- लेख-आलेख
- व्यापार
- संपादकीय
- सरगुजा
- सुकमा
- सूरजपुर