धमतरी(वीएनएस)। सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से जिले के तीन लोगों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड तहसील के ग्राम आलेखुंटा निवासी तोरणलाल यादव की 29 मार्च 2018 को वाहन दुर्घटना से मृत्यु हो गई। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कुरूद द्वारा उनके पिता राजकुमार को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसी तरह नगरी तहसील के पाईकभाठा निवासी कैलाश कुमार की 25 नवम्बर 2020 को वाहन दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी सरस्वती रात्रे को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी द्वारा स्वीकृत किया गया। ग्राम कल्लेमेटा के कामता यादव की मृत्यु वाहन ठोकर से चार मई 2022 को हो गई। फलस्वरूप उनकी पत्नी पूनम यादव को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि अनुविभागीय राजस्व अधिकारी द्वारा स्वीकृत की गई।