गरियाबंद (वीएनएस)। कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु कलेक्टर श्री प्रभात मलिक एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में 16 जून 2022 को कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त स्वास्थ्य अमला व जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों, जनप्रतिनिधि, धार्मिक गुरू, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रभावशील व्यक्तियों द्वारा सहयोग प्रदाय किया गया। जिले में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में 170 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें 3 हजार 170 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया। शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूल खुलते ही 12 से 14 वर्ष के 699 हितग्राहियों को टीकाकृत किया गया। इसी प्रकार विकासखण्डों में निम्नानुसार उपलब्धि हासिल किया छुरा-615, देवभोग-508, फिंगेश्वर-860, गरियाबंद-547, व मैनपुर-640 इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.एन.आर.नवरत्न व जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा विकासखंड मैनपुर क्षेत्र का भ्रमण कर महाअभियान की गतिविधियां पर निगरानी रखा गया।