नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रघुवंशी ने आज अपने सघन दौरा के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर व धौड़ाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने स्वास्थ्य केंद्र जाकर आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं के अलावा छोटेडोंगर में निर्माणाधीन पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया और जल्दी से जल्दी कार्य समाप्त करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती मरीजों से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल में चल रही गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र के पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, किचन सहित अन्य वार्डाे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश ध्रुव, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी बी आर पुजारी, मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत घनश्याम जांगड़े के अलावा अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।
धौड़ाई स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी रोड निर्माण से मरीजों को अब नहीं होगी समस्या : कलेक्टर रघुवंशी ने धौड़ाई स्वास्थ्य केंद्र तक जोड़ने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी रोड बन जाने से अब स्वास्थ्य केंद्र तक जाने में मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। इस दौरान कलेक्टर ने छोटेडोंगर में निर्माणाधीन बाजार शेड का निरीक्षण किया तथा इसे तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये।