जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर शुक्ला ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परिसर के आसपास पौधा रोपण कर क्षेत्र को ग्रीनजोन में विकसित करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने परिसर में विगत वृक्षारोपण अभियान चलाकर विभागवार पौधा रोपण केलिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर राहुल देव, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।