अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री मितान योजना का शहरी क्षेत्र के लोगां को लाभ मिलने लगा है। बहुत ही कम समय में कई प्रमाण पत्र बिना घर से निकले घर में ही मिल जाने से लोगों के लिए मितान त्वरित काम करने वालों के रूप में जाने-पहचाने जाने लगे हैं जिससे मुख्यमंत्री मितान योजना लोगों के लिए रैपिड एक्शन का पर्याय बन गया है। अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में एक पर्यवेक्षक व तीन मितान नियुक्त है जो लोगां को आय, जाति, निवास, गुमास्ता लाइसेंस, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कई अन्य प्रमाण पत्र घर-घर पहुंचा कर दे रहे है।
अम्बिकापुर के महामाया मंदिर के पास रहने वाली सुश्री प्रतीक्षा गुप्ता ने बताया कि कई बार दफ्तरों का चक्कर लगाने के बाद भी निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। टोल फ्री नंबर में मितान को कॉल किया कुछ घंटे बाद मितान घर आकर दस्तावेज और 50 रुपये फीस लेकर गया और तीन दिन बाद निवास प्रमाण पत्र घर में दे गया। इसी प्रकार गांधी नगर निवासी श्री वेद तिवारी को दुकान स्थापना के लिए गुमास्ता लाइसेंस तीन दिन में घर बैठे मिल गया।
मितान पर्यवेक्षक रजत गुप्ता ने बताया कि नगर निगम अंतर्गत तीन मितान नियुक्त हैं। अब तक 113 कॉल मिल चुके है जिनमें से 64 लोगों को घर पहुंचा कर प्रमाण पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 14545 में कॉल कर कोई भी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है। मितान संबंधित के घर पहुंच कर दस्तवेजां को 24 घंटे के अंदर स्कैन कर ऑनलाइन अपलोड कर देते है। प्रमाण पत्र तीन दिन के अंदर हितग्राही के घर पहुंचा दिया जाता है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते 1 मई को मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत की है। यह योजना अब तक नगर निगम क्षेत्र में ही संचालित है। इस योजना से लोगां को