भाजपा के पूर्व पदाधिकारी ने थामा कांग्रेस का हाथ, कैबिनेट मंत्री ने तिरंगा गमछा पहनाकर किया स्वागत

Posted On:- 2022-07-22




कवर्धा (वीएनएस)। अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ बोड़ला पश्चिम भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अक्कल सिंह तिलगाम, निवासी झलमला ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने तिरंगा गमछा पहनाकर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की। अक्कल सिंह तिलगाम राजधानी रायपुर स्थित कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने मंत्री मोहम्मद अकबर को कांग्रेस प्रवेश करने की अपनी इच्छा से अवगत कराया। मंत्री ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान करने में अपनी सहमति प्रदान कर दी। कैबिनेट मंत्री ने उनसे कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन की पार्टी है। पार्टी लोगों की सेवा के लिए कार्य करने में विश्वास करती है। इसे देखते हुए वे अधिकाधिक लोगों की सेवा का लक्ष्य बनाकर कार्य करे।

इस अवसर पर बोड़ला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रभाती मरकाम, झलमला के सरपंच अमृत लाल धुर्वे, नरेन्द्र दास मानिकपुरी, डाक्टर तिलकराम राणा, कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नेतराम जंघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी पुनक झारिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



Related News


thumb

नामांकन के चतुर्थ दिवस 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र किया जमा

लोकसभा चुनाव 2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत नामांकन जमा करने के चतुर्थ दिवस संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए कुल 9 नामांकन जमा हुआ, जिसमें अरूण जोशी नि...


thumb

अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 22 को

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 7 दुर्ग अंतर्गत विधानसभा 62-पाटन के उपयोग होने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कमिशनिंग कार्य 26 ...


thumb

माकपोल कार्य के लिए प्रशिक्षण बीआईटी में

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 7 दुर्ग अंतर्गत विधानसभा 63-दुर्ग ग्रामीण के उपयोग होने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कमिशनिंग ...


thumb

थल सेना में भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा की तारीखें घोषित

सेना भर्ती के लिए इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर 22 मार्च 2024 तक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीद्वारों के ऑनलाइन परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गयी है। व...