शिकायत के बाद कलेक्टर ने रद्द की भर्ती प्रक्रिया, चयन समिति के सदस्यों को नोटिस...

Posted On:- 2022-07-24




कुसमी (वीएनएस)। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महिला बाल विकास विभाग परियोजना कुसमी के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 44 पदों पर की गई भर्ती प्रक्रिया को नियुक्ति निर्देश के विभिन्न कंडिकाओं में उल्लेखित विहित प्रावधान एवं मापदंडों का विधि सम्मत पालन नही करने पर पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया है। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कार्यालय महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। कलेक्टर विजय दयाराम के. के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही भर्ती प्रक्रिया के संबंध में असंतुष्ट आवेदकों द्वारा जांच हेतु शिकायत प्रस्तुत की गई थी।

इसके अतिरिक्त भर्ती प्रक्रिया के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदन प्राप्त हुए थे। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर विजय दयाराम ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन कर परियोजना कुसमी के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 19, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 5 तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 20 पदों इस प्रकार कुल 44 पर हुई भर्ती प्रक्रिया की सूक्ष्मता से जांच कर प्रतिवेदन प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया था।

जांच में दोषपूर्ण पाई गई भर्ती प्रक्रिया

जिला स्तरीय समिति से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया दोषपूर्ण पाई गई है। इस पर कलेक्टर दयाराम ने कड़ी करवाई करते हुए परियोजना कुसमी अंतर्गत आंगनबाड़ी के 44 पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए चयन समिति के सभी सदस्यों विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी, खंड चिकित्सा अधिकारी कुसमी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुसमी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास कुसमी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही जवाब सन्तोषजनक नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देश जारी किए हैं।



Related News
thumb

महालक्ष्मी नारी न्याय योजना के प्रति महिलाओं का बढ़ा रुझान बीजेपी घ...

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की पांच न्याय और 25 गारंटी के आगे भारतीय जनता पार्टी के दुष्प्रचार फीका और क...


thumb

रामनवमी के दिन खुला हाई कोर्ट, याचिकाकर्ता छात्रा को मिली राहत

हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा की याचिका पर सुनवाई के लिए रामनवमी के दिन हाई खुला।


thumb

एक दीया मतदान के नाम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।



thumb

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर जवानों का सबसे बड़ा आपरेशन

छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की पहाड़ियों पर नक्सलियों के विरूद्ध हुए 16 अप्रैल को हुए अब तक के सबसे बड़े नक्सल आपरेशन में सु...


thumb

रायपुर में गर्मी का कहर शुरू, पारा 41 डिग्री के पार

राजधानी रायपुर में बदली-बारिश का दौर थमने के बाद गर्मी का कहर शुरू हो गया है।