ताइपे (वीएनएस)।अमेरिका की प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने बुधवार को कहा कि ताइवान की यात्रा पर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यह संदेश दे रहा है कि अमेरिका स्वशासी द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटेगा। चीन के विरोध के बावजूद पेलोसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ताइवान में कई नेताओं के मुलाकात कर रहा है।
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के साथ मुलाकात के बाद एक संक्षिप्त बयान में उन्होंने कहा, आज विश्व के सामने लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच एक को चुनने की चुनौती है। ताइवान और दुनियाभर में सभी जगह लोकतंत्र की रक्षा करने को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता अडिग है।
ताइवान को अपना क्षेत्र बताने और ताइवान के अधिकारियों की विदेशी सरकारों के साथ बातचीत का विरोध करने वाले वाले चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार रात ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचने के बाद द्वीप के चारों ओर कई सैन्य अभ्यासों की घोषणा की और कई कड़े बयान भी जारी किए।
अमेरिका के न्यूयोर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमले के बाद अब हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ट्विट...
लेखक सलमान रुश्दी पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क में चाकू से हमला हुआ। वह पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक व्याख्यान देने पहुंचे थे। पुलिस ने काले लिबास में आए...
श्रीलंका के संविधान संशोधन मसौदे में राष्ट्रपति की शक्तियों में कमी के लिए नये प्रावधान जोड़े गए
ट्रंप के भारतीय-अमेरिकी समर्थकों ने एफबीआई के छापे की निंदा की
मैं झूठे वादे करके जीतने के बजाय हारना पसंद करूंगा: ऋषि सुनक
ताइवान में युद्ध अभ्यासों को सामान्य स्थिति के तौर पर स्थापित करने नहीं दे सकते : पेलोसी