श्रीनगर (वीएनएस)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा परंतु उन्होंने हथियार डालने से मना करते हुए सुरक्षाबलाें पर फायरिंग जारी रखी। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी के जवानों ने सेना व सीआरपीएफ के जवानों के साथ एक सूचना के आधार पर रेडवानी इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। वहां छिपे आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्हाेंने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकियों को हथियार डालने के लिए कहा परंतु जब उन्होंने हथियार डालने से मना कर दिया तो सुरक्षाबलों ने भी जवाब में फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना है।
देश में इन दिनों बड़ी हस्तियों को धमकी देने का सिलसिला जोरों से चल रहा है। आज रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी मिली है। ...
बिहार में सीएम नितीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराया। इस दौरान नितीश कुमार ने रोजगार और नौकरियों का पिटारा बिहार की जनता के लिए खोल दिया। उन...
पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने भी भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न कुछ अनोखे अंदाज में मनाया।
मध्यप्रदेश में महू के पास बेरछा की घटना में परिवारों के आपसी विवाद के चलते एक गुट ने बम फेंक दिया, इसमें एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं 15 घ...
भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने छह महाद्वीपों तीन महासागरों और छह अलग-अलग समय क्षेत...
देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर बढ़त दर्ज हुई है। कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 32 लोगों की मौत हुई है। वहीं 14917 नए मामले सामन...