शासन संचालित रोका-छेका अभियान : जिले में किए गए महत्वपूर्ण कार्य

Posted On:- 2022-08-05




169 आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में कुल 2 हजार 481 पशुओं का किया गया उपचार

राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले में परम्पराअनुरूप रोका छेका कार्यक्रम 10 जुलाई से 20 जुलाई के मध्य स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप सफलतापूर्वक हुआ। फसलों को पशु चराई से बचाने के लिए शासन की ओर से संचालित रोका-छेका अभियान के अंतर्गत जिले में महत्वपूर्ण कार्य किये गये। कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. राजीव देवरस व उनकी टीम की ओर से इसके लिए लगातार कार्य किया गया। इस अभियान के अन्र्तगत कुल 140 बैठक व 169 पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किये गए। जिला में कुल स्वीकृत गौठानों की संख्या 650 है, जिसमें से संचालित गौठानों की संख्या 371 है। गौठान में उपस्थित कुल पशुओं की संख्या 33 हजार 258 है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत फसल को चराई से बचाने के लिए व पशुओं को गौठानों में नियमित रूप से लाये जाने के संबंध में प्रत्येक गौठान ग्राम में मुनादी कराया गया।

समस्त निर्मित गौठानों में 20 जुलाई से पहले चारागाह की स्थापना कर चारा उत्पादन भी किया गया। रोका छेका अभियान के अन्र्तगत 13 हजार नेपियर रूट का वितरण तथा कुक्कुट पालन के लिए 13 प्रकरण स्वीकृत किये गए। गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पशु स्वास्थ्य, पशु नस्ल सुधार के लिए बधियाकरण व कृत्रिम गर्भाधान तथा पशु टीकाकरण कार्य संपादित किया गया। कुल 169 आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में कुल 2 हजार 481 पशुओं का उपचार, 21 हजार 294 पशुओं का टीकाकरण, 3 हजार 441 औषधि वितरण, 13 कृत्रिम गर्भाधान, 35 बधियाकरण तथा 1887 डिवर्मिग किये गए। गौठानों में पशुओं के प्रबंधन व रख-रखाव के उचित व्यवस्था के लिए गौठान प्रबंधन समिति की बैठक की गयी। नवीन निर्मित गौठानों में गौठान प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया।




Related News
thumb

जिले के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आचार संहिता का अनिवार्यतः पालन ...

कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज शाम समय-सीमा की बैठक लेकर लोकसभा निर्वाचन 2024 संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग...


thumb

कलेक्टर, सीईओ व आला अधिकारियों ने क्रिकेट खेलकर मतदाता जागरूकता का ...

जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आज आयोजित स्वीप क्रिकेट मैच में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिल...


thumb

नगर पंचायत, नगर निगम व ग्राम पंचायतों में किया जा रहा मतदाता जागरूक...

स्वीप कार्यक्रम के तहत 233 ग्राम पंचायतों एवं सभी नगरीय निकायों में मतदाता जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली निकाली जा रही है। नगर पंचा...


thumb

लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करने जनजागरूकता के लिए जज्बे के साथ किय...

लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करने के लिए जनजागरूकता हेतु जज्बे के साथ कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रतिबद्धत...


thumb

महिलाओं ने क्रिकेट खेलकर जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए किया आव्हान

मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत आज छुरिया के हाईस्कूल मैदान में महिलाओं ने क्रिकेट खेलकर जनसामान्य को जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए आव्हा...


thumb

लोकसभा निर्वाचन : पांच अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए अधिसूचना का प्रकाशन के साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप...