कवर्धा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम घटमुड़ा दुर्जनपुर में 1 विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रूपए चेक वितरण किया। वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। चेक वितरण करते समय मंत्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शोक संतप्त परिवार से भेंट-मुलाकात करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए हर सदस्य का एक महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परिवार का चाहे वह छोटा या बड़ा या घर का मुखिया हो अकास्मात रूप से परिवार को छोड़कर चले जाना उस परिवार के लिए एक अपूर्णिय क्षति होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार की अपूर्णिय क्षति को पूर्ति तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते उन घर परिवारों के अभिभावक के रूप में हर परिस्थितियों में उनका साथ देने सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।
मंत्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत बोड़ला तहसील के ग्राम घटमुड़ा दुर्जनपुर निवासी धनीराम बैगा की तालाब में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त हिरमोतिन को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत 4 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनधि विशेष रूप से उपस्थित थे।
संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व अमर शहीदो...
बस्तर जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित किया गया,
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज प्रात: 07.30 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह बरसते पानी में भी हर्ष उल्लास के साथ गरिमामय ढंग से मनाया गया।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट मे आज सवेरे कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय बेमेतरा मे जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरुप पूरी गरिमामय वातावरण मे स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ समार...