एनआईए की बड़ी कार्रवाई : ISIS से संबंध रखने वाला मोहसिन अहमद बाटला हाउस से गिरफ्तार

Posted On:- 2022-08-07




नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली के बाटला हाउस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ताबड़तोड़ छापेमारी में एक ISIS के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी का नाम मोहसिन अहमद बताया जा रहा है। यह क्रिप्टोकरेंसी की मदद से आतंकी फंडिंग करता था। एनआईए ने रविवार को 6 जगहों पर छापेमारी मारी की जिसके बाद उसे यह सफलता मिली है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में एक तलाशी अभियान शुरू किया और आईएसआईएस मॉड्यूल की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नई दिल्ली के बाटला हाउस निवासी मोहसिन अहमद के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मोहसिन अहमद आसपास के लोगों पर नजर रखता था। मौका पड़ने पर लोगों को भड़काने की कोशिश करता था। अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर मोहसिन अहमद का आगे का क्या प्लान था।



Related News
thumb

पोंजी स्कीम घोटाले में फंसे राज कुंद्रा, ED ने कुर्क की 98 करोड़ की...

अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर विवादों में आने वाले व्यवसायी राज कुंद्रा अब बिटकॉइन पोंजी स्कीम मामले में फंस गए है।


thumb

अमेठी में राहुल गांधी के करीबी भाजपा में शामिल हुए

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को अमेठी में एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक और राहुल गांधी के करीबी विकास अग्रहरि गुरुवार क...


thumb

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर ननद-भाभी के बीच मुकाबला

महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। इस बार यहां चुनावी मैदान में पवार परिवार की दो महिलाएं आमने-सामने हैं।


thumb

पहले चरण में मोदी कैबिनेट के 8 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।


thumb

महाकाल मंदिर में लग रहा फायर सेफ्टी सिस्टम

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में किर्लोस्कर कंपनी द्वारा फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है।


thumb

तपस्या का पुण्य काम, अयोध्या में बना राम धाम

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भारती पारधी कल रामनवमी के पावन पर्व पर राम नगरी रामपायली में प्रदेश के मुख्यमंत्री डां मोहन यादव की जन संकल्प सभा में सम्मिल...