आज का पंचांग : त्रयोदशी तिथि, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

Posted On:- 2022-08-10




राष्ट्रीय मिति श्रावण 19, शक संवत 1944, श्रावण शुक्ल, त्रयोदशी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 26, मुहर्रम 11, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 अगस्त सन् 2022 ई॰।सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 16 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।

पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, प्रीति योग सायं 07 बजकर 35 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 16 मिनट तक। चंद्रमा 2 बजकर 2 बजकर 58 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। आज ही मंगल रात 9 बजकर 10 मिनट पर वृष राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 5 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 52 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक। अमृत काल आधी रात के बाद 1 बजकर 13 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक। रवि योग सुबह 9 बजकर 40 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :
गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं।



Related News
thumb

महाअष्टमी, जानें महत्व और कन्या पूजन का मुहूर्त

नवरात्रि का पर्व बड़ा धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं महाअष्टमी कब है और कन...


thumb

आज का पंचांग : मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

16 अप्रैल 2024 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो...


thumb

आज का पंचांग : सोमवार, 15 अप्रैल, 2024

15 अप्रैल 2024 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात क...


thumb

आज का पंचांग : रविवार 14 अप्रैल, 2024

14 अप्रैल 2024 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्टि तिथि है। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करे...


thumb

आज का पंचांग : शनिवार, 13 अप्रैल 2024

13 अप्रैल 2024 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर मृगशिर्षा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें...


thumb

आज का पंचांग : 12 अप्रैल 2024

12 अप्रैल 2024 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात कर...