आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



तुपाकलागुडेम बैराज के डूबान क्षेत्र का सर्वे कराया गया सर्वे, 724 एकड़ भूमि डूबान क्षेत्र में पाया गया

Posted On:- 2022-08-10




बीजापुर (वीएनएस)। दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर  तुपाकलागुडेम बैराज बन रहा सीमावर्ती क्षेत्रों में डूबान का कारण की वास्तविक स्थिति व तथ्यात्मक रिर्पोट प्रस्तुत करने के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया था। कलेक्टर कटारा के निर्देशानुसार तथ्यात्मक रिर्पोट प्रस्तुत किया गया, जिसके अंतर्गत कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग एम.एल. टंडन ने बताया कि समक्का सागर परियोजना (समक्का सागर बैराज) गोदावरी नदी में ग्राम तुपाकलागुडेम के पास तेलंगाना राज्य में बना है। टोपोशीट नं 65  क्च  /6 के अक्षांश 80ं 23Ó 36ÓÓ देशांश 18ं 35' 10ÓÓ पर स्थित है। 

बैराज की लंबाई 1132 मी. हैं। जल भराव स्तर 83.00 मी व अधिकतम बाढ़ स्तर 88.00 मी है। 15 जुलाई 2022 को अत्यधिक वर्षा व बैराज निर्माण के कारण गोदावरी नदी में बाढ़ आ गया। भोपालपटनम से तारलागुडा के मध्य राष्ट्रीय राज्य मार्ग नंबर 163 बंद हो गया था। तारलागुडा के आस-पास बाढ़ से गांव डूब गया था। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण 17 जुलाई 2022 को (बोट द्वारा) माननीय विधायक एवं कलेक्टर महोदय जिला बीजापुर के साथ किया गया था। कार्यपालन अभियंता द्वारा 19 जुलाई को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के आकलन एवं फोटोग्राफ्स लिया गया था।

फोटोग्राफ्स के अनुसार बाढ़ का जल स्तर ग्राम कोत्तूर (तारलागुडा के पास) टोपोशीट नं 65  क्च  /6 के अक्षांश 80ं 22Ó 15ÓÓ देशांश 18Ó 37Ó 5ÓÓ अंकित है। जिसका आर.एल. 88.80 मी. आता है। समक्का सागर बैराज में अधिकतम बाढ़ स्तर 88.00 मी. से भी 0.80 मी. अधिक बाढ़ था। टोपोशीट नं. 65  क्च  /6 में बैराज की स्थिति व 88.80 मी. पर कंटूर लाइन रेखांकित किया गया। गोदावरी नदी के बांयी तट पर छ.ग. राज्य के बीजापुर जिले के अंतर्गत तारलागुड़ा के आस-पास डूब का क्षेत्रफल निकाला गया। ग्राम कोत्तूर, तारलागुड़ा व तारलागुड़ा के पास लगभग 724 एकड़ भूमि बाढ़ से डूब गया था। उक्त सर्वे रिर्पोट राज्य शासन को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित की जा रही है।




Related News
thumb

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-7 में लगी आग, मचा हड़कंप....

रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही रेलवे स्टेशन में हड़कप मचा गया। आग लगने से देवभोग मिल्क पार्लर और उसके पास स्थित एक कैंटीन ...


thumb

लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, इन 3 सीटों पर नामांकन शु...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। छत्‍तीसगढ़ की 3 और संसदीय सीटों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद के लिए गुरुवार से नामांकन ...


thumb

होली में पियक्कड़ों ने बनाया रिकॉर्ड, गटक गए 50 करोड़ की शराब...

रायपुर जिले में इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह होली के दौरान चार दिनों में 50 करोड़ रुपए की शराब बिक्री का रिकॉर्ड रहा। आबकारी अफसरों के अनुसार इस वर...


thumb

शिवा साहू की एक और लग्जरी गाड़ी जब्त...

रायकोना के कथित करोड़पति शिवा साहू के मामलें मे सरसींवा-भटगांव थाना की संयुक्त टीम ने एक और कार्रवाई की है। भटगांव थाना के अंतर्गत ग्राम जुनवानी के ...


thumb

छत्तीसगढी फिल्म चाहत 29 मार्च को होगी रिलीज

खुश्बू फिल्म्स वल्र्ड के बेनर तले बनी एवं खुश्बू जायसवाल द्वारा निर्मित तथा राजा खान द्वारा निर्देशित छॉलीवुड के चाकलेटी हिरो आकाश सोनी एवं यास्मीन...