सलमान रुश्दी के बाद जेके राउलिंग को मिली जान से मारने की धमकी, ट्वीटर पर लिखा 'अगला नंबर तुम्हारा'

Posted On:- 2022-08-14




नई दिल्ली (वीएनएस)। अमेरिका के न्यूयोर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमले के बाद अब हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ट्विटर पर एक यूजर ने जान से मारने की धमकी दी है। राउलिंग ने रुश्दी पर हुए हमले पर दुख व्यक्त किया था। राउलिंग ने ट्विटर पर एक यूजर के धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। 

जेके राउलिंग ने कहा था कि सलमान रुश्दी पर हुए हमले से उन्हें काफी दुख हुआ है। वो उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। राउलिंग के ट्वीट पर एक यूजर ने धमकी भरा कमेंट किया. यूजर ने लिखा, ‘यू आर नेक्स्ट’ यानी चिंता मत करो, आप अगली हैं।' राउलिंग ने ट्विटर सपोर्ट टीम को टैग किया और खतरे को देखते हुए मदद मांगी। जिस ट्विटर हैंडल ने राउलिंग को मौत की धमकी दी है, उसने न्यू जर्सी के हमलावर हादी मटर की तारीफ की है।

बता दें कि रुश्दी पर चाकू से हमला करने के आरोपी हदी मटर ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है। न्यू जर्सी निवासी 24 वर्षीय मटर पर हत्या का प्रयास और हमला करने के आरोप लगाये गए हैं। न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मटर ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है और उसे चौटाउक्वा काउंटी जेल में रखा गया है।



Related News
thumb

सरबजीत के हत्यारे को अज्ञात लोगों ने गोलियों से भूना...

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय सरबजीत सिंह की हत्या के आरोपी अमीर सरफराज तांबा की रविवार को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर द...


thumb

ईरान के हमले के बाद जी-7 ने इजरायल के प्रति पूर्ण समर्थन जताया

जी7 देशों के नेताओं ने रविवार को वर्चुअल मुलाकात की और इजरायल और उसके लोगों के प्रति पूर्ण एकजुटता और समर्थन जताया और इसकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्...


thumb

सिडनी मॉल में हुई चाकूबाजी-गोलीबारी में पांच की मौत, हमलावर भी मारा...

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी के कारण हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस का अभियान जारी है।


thumb

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को लेकर स्विट्जरलैंड की पहल का किया स्वागत

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए स्विट्जरलैंड की पहल का स्वागत किया है और इसमें भाग लेने की योजना बना रहा है।


thumb

आचार्य लोकेश मुनि हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि को अमरीका में वाशिंगटन डी सी के कैपिटल हिल में अमेरिकी राष्ट्रपति पुरस्क...


thumb

ब्राजील के न्यायाधीश ने मस्क के खिलाफ जांच शुरू की

ब्राजील के शीर्ष न्यायालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के मालिक एलन मस्क के खिलाफ कुछ खातों को ब्लॉक करने के अदालत के आदेश को चुनौती देने तथा न...