स्वतंत्रता दौड़ को संसदीय सचिव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted On:- 2022-08-14




महासमुंद (वीएनएस)। जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद इसके संसदीय सचिव चंद्राकर सहित कलेक्टर-एसपी सहित नागरिकों ने दौड़ लगाई।

रविवार की सुबह स्थानीय मिनी स्टेडियम में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और भाई चारे की भावना को मजबूत बनाये रखने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाता है। देश को आजादी दिलाने में लाखों सेनानियों ने अपना बलिदान दिया है। यह दौड़ हमें याद दिलाता है कि किन कठिनाईयों के साथ हमने आजादी पाई। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, भारत स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर सहित कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर, एसपी भोजराज पटेल ने भी संबोधित किया। बाद इसके स्वतंत्रता दौड़ को संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संसदीय सचिव चंद्राकर के साथ ही कलेक्टर, एसपी व जनप्रतिनिधिगण, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल एवं कालेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस, खेल संघों से जुड़े खिलाड़ी, खेल प्रेमी गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।



Related News
thumb

समाज जितना अनुशासित होगा उतना ही सुदृढ़ होगा : ऋषभ सागर

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है जिस समाज मे हम रहते है उस समाज के प्रति,संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। समाज एक संगठन होता है और संगठन में ...


thumb

मतदान केन्द्र में छांव की व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर टेंट के स...

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदान दिवस म...


thumb

महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद : दीपक बैज

कांग्रेस के 5 न्याय 25 गारंटी की शहर एवं गांव में धूम मची है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने ल...


thumb

होम वोटिंग के माध्यम से घर पर मतदान कर 92 वर्षीय सुलखन सोनपिपरे लोक...

भारत निर्वाचन आयोग के उद्देश्यों को परिलक्षित करते हुए मतदान अधिकारियों द्वारा जिले के चिन्हांकित दिव्यांगजनों और 85 प्लस बुजुर्ग व्यक्तियों के घर...


thumb

कलेक्टर की पहल : राजस्व कार्यों में तेजी लाने अमला को दिया गया प्रश...

राजस्व मामलों में कमी और राजस्व कार्यों में तेजी लाने के मद्देनजर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों में बुनिया...


thumb

कांग्रेस का चरित्र ही है दूसरों का हड़पना और भ्रष्टाचार करना : शिवर...

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का चरित्र ही है कि दूसरों के हक के छीनना ...