जांजगीर-चाम्पा (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज जिले में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश देते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और अधिकारियों ने बारिश की परवाह न करते हुए दौड़ लगाई। इस बीच हाथों में तिरंगा लिए अधिकारियों ने हर घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा के तहत अपने घरों में तिरंगा लगाने और आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। खेल व युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस दौड़ में हमर तिरंगा अभियान को लेकर भी उत्साह नजर आया।
जांजगीर जिले के नेताजी चौक से मुख्य मार्ग होते हुए कचहरी चौक में सद्भावना दौड़ का समापन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर सिन्हा ने आजादी के इस महोत्सव को यादगार बताते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। हमें आजादी दिलाने के लिए देश के सैकड़ों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। हमें उन पर भी गर्व है कि वे देश के लिए कभी अंग्रेजों के सामने झुके नहीं और हिम्मत से आगे बढ़कर स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित सद्भावना दौड़ को एकता और भाईचारे का मिसाल बताते हुए कहा कि आज जिले में बहुत बारिश हो रही है, इसके बावजूद भी दौड़ में अधिकारियों के साथ आमनागरिको का शामिल होना यह बताता है कि हमारे भीतर देश प्रेम कूट-कूट कर भरा हुआ है और यह किसी तूफान, बारिश या विपरीत हालात में भी नहीं रुकने वाला है। उन्होंने हर घर तिरंगा व हमर तिरंगा अभियान में भी सभी को शामिल होकर घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई भी दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम जांजगीर कमलेश नंदिनी साहू, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी, एसडीओपी संदीप मित्तल, खेल अधिकारी प्रमोद बैस, तहसीलदार पवन कोसमा सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने शनदार शुरुआत की है। प्रतियोगिता के पहले ही मैच में छत्तीसगढ़ की सब जूनियर से लेकर महिला व सीनियर...
कांग्रेस पार्टी के ऊपर इनकम टैक्स विभाग द्वारा 1823.08 करोड़ रू. जमा करने की नोटिस को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की केंद्र सरकार की त...
कलेक्टर विजय दयाराम के. शुक्रवार को मतदान केंद्रों के निरीक्षण में निकले थे। कापानार मतदान केंद्र के समीप उचित मूल्य की दुकान में खाद्य सामग्री का ...
लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को बास्तानार विकासखं...
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने शुक्रवार को दरभा और बास्तानार जनपद के बीसपुर, कापानार और बड़े काकलूर के मतदान केंद्रों का निरीक्...
लोकसभा आम निर्वाचन के लिए मतदान दलों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण 29 मार्च एवं 02 अप्रैल को दो चरणों में पीठासीन अधिकारी सहित अन्य मतदान अधिकारी कुल 1...