कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 15 हजार नए मरीज, 32 मौत

Posted On:- 2022-08-15




नई दिल्ली (वीएनएस)। देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर बढ़त दर्ज हुई है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,917 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर बढ़कर 7.52 फीसदी के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 32 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें केरल में 4 लोगों की मौत हुई।

डेली पॉजिटिविटी दर में इजाफा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान Covid-19 के सक्रिय मामलों में पिछले दिन के मुकाबले 647 मरीजों की बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान पॉजिटिविटी दर 7.52 फीसदी दर्ज की गई। वहीं हफ्ते भर का पॉजिटिविटी दर 4.65 फीसदी रहा।

रविवार को देश में डेली पाजिटिविटी रेट 3.69 प्रतिशत और वीकली पाजिटिविटी रेट 4.57 प्रतिशत दर्ज की गई थी। ताजा अपडेट के अनुसार, देश में एक्टिव कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,17,508 हो गई है।

कोरोना की मृत्यु दर में कमी
रविवार सुबह के आंकड़ों में कोरोना के 14,092 नए मामले की पुष्टि हुई थी। हालांकि, मृत्यु दर में पिछले दिन की तुलना में आज कमी आई है। रविवार को जहां 41 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई, तो सोमवार को 32 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 98.54 प्रतिशत रहा। देशभर में अबतक कोरोना से 4 करोड़, 42 लाख, 68 हजार, 381 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 4,36,23,804 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं, देश में 5,27,069 लोगों की कोरोना से अबतक मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की दर 0.27 प्रतिशत है।कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 208.25 करोड़ कोविड टीकों की खुराक दी जा चुकी हैं।



Related News
thumb

पोंजी स्कीम घोटाले में फंसे राज कुंद्रा, ED ने कुर्क की 98 करोड़ की...

अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर विवादों में आने वाले व्यवसायी राज कुंद्रा अब बिटकॉइन पोंजी स्कीम मामले में फंस गए है।


thumb

अमेठी में राहुल गांधी के करीबी भाजपा में शामिल हुए

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को अमेठी में एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक और राहुल गांधी के करीबी विकास अग्रहरि गुरुवार क...


thumb

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर ननद-भाभी के बीच मुकाबला

महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। इस बार यहां चुनावी मैदान में पवार परिवार की दो महिलाएं आमने-सामने हैं।


thumb

पहले चरण में मोदी कैबिनेट के 8 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।


thumb

महाकाल मंदिर में लग रहा फायर सेफ्टी सिस्टम

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में किर्लोस्कर कंपनी द्वारा फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है।


thumb

तपस्या का पुण्य काम, अयोध्या में बना राम धाम

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी भारती पारधी कल रामनवमी के पावन पर्व पर राम नगरी रामपायली में प्रदेश के मुख्यमंत्री डां मोहन यादव की जन संकल्प सभा में सम्मिल...