स्वतंत्रता दिवस : Google ने doodle के जरिए भारत की संस्कृति को पतंगों के रंग में दर्शाया

Posted On:- 2022-08-15




नई दिल्ली (वीएनएस)। पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने भी भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न कुछ अनोखे अंदाज में मनाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने डूडल बनाया है। इस डूडल को केरल की कलाकार नीति ने बनाया है। इस डूडल में भारत को 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। जिसमें पतंगों के जरिए देश की आजादी को महान ऊंचाइयों को प्रतीक के तौर पर दर्शाया गया है।

पतंगों के जरिए भारत की संस्कृति को दर्शाया
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाए गए GOOGLE के डूडल में पतंगों के आसपास की संस्कृति को दर्शाया गया है। जिसमें एक महिला पतंग बनाते हुए दिख रही है। जबकि इस डूडल में बच्चों को पतंग उड़ाते हुए दिखाया गया है, जिस पर 75 लिखा हुआ है। इसके अलावा पतंगों को आसमान की ऊचाईंयों में उड़ते हुए दर्शाया गया है। जो यह साफ दिखाता है कि भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। GOOGLE द्वारा जारी किए गए इस GIF एनीमेशन डूडल को जीवंत बना रहा है।

डूडल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कलाकार नीति ने कहा कि हमारी सबसे प्यारी यादों में से एक पतंग उड़ाने की सदियों पुरानी परंपरा भारतीय स्वतंत्रता दिवस उत्सव का अभिन्न अंग रही है। स्वतंत्रता सेनानियों ने उपनिवेश विरोधी नारे लिखने के लिए पतंगों का इस्तेमाल किया और विरोध के निशान के रूप में उन्हें आसमान में उड़ाया। नीति ने कहा कि मैंने पतंगों को हमारे राष्ट्रीय रंगों, प्रेम के संदेश और भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में चित्रित किया है।

बता दें कि स्वतंत्रता के लिए लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र का जन्म हुआ। महात्मा गांधी जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने सविनय अवज्ञा और अहिंसक विरोध के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। भारत सरकार ने इस साल 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के बैनर तले 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' विषय के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सरकार ने इस अवसर को मनाने के लिए 200 मिलियन तिरंगे फहराने की भी योजना बनाई है।



Related News
thumb

सीएए पर सीख देने वालों को खारिज करने की आवश्यकता: धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सीख देने वालों को खारिज करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि इन्हें जमीनी हकीकत की जानक...


thumb

क्रांतिधरा से मोदी करेंगे यूपी में लोकसभा चुनाव का शंखनाद

मौजूदा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और देश भर में 400 से अधिक सीटें जीतने के भारतीय जनता पार्टी के संकल्प को पूरा करने के इरादे से प...


thumb

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक चलता था मुख्तार का स...

तीन दशक से अधिक समय तक जरायम की दुनिया में हुकूमत करने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की तूती पूर्वांचल की राजनीति में भी सिर चढ़ कर बोलती थी।


thumb

माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की हृदयाघात से मौत

बांदा जेल में निरुद्ध माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के सूत्रों ने बताया क...



thumb

चुनाव प्रचार में अभ्यर्थी 95 लाख रुपए तक व्यय कर सकेंगे

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए अभ्यर्थी के लिए चुनाव प्रचार व्यय की सीमा 95 लाख रूपये निर्धारित है। इ...