पाॅवर कंपनी मुख्यालय में चेयरमेन ने फहराया तिरंगा

Posted On:- 2022-08-15




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कपनी मुख्यालय विद्युत सेवा भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पाॅवर कम्पनी के अध्यक्ष अंकित आनंद ने ध्वजारोहण किया एवं सतर्कता एवं सुरक्षा विभाग के सिपाहियों द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली। इस अवसर पर देश के बलिदानी सपूतों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश की कृषि पम्पों को स्थायी कनेक्शन दिया गया। एक साल के दौरान 35 हजार से अधिक कृषि पम्पों को ऊर्जीकृत किया गया। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है। यह कार्य वितरण, जनरेशन एवं ट्रांसमिशन के बेहतर समन्वय में हो सका।

इस दौरान उन्होंने पाॅवर कंपनी के 13 उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया। समारोह में पाॅवर कंपनीज के प्रबंध निदेशक एन.के.बिजौरा, श्रीमती उज्जवला बघेल, मनोज खरे, महाप्रबंधक के.के. भौरासे, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विंग कमान्डर ए. श्रीनिवास राव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थितजनों केा संबोधित करते हुए अध्यक्ष अंकित आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधा नीति में व्यापक सुधार किये गये हैं। इससे दुरस्थ अंचल के कर्मियों को भी अब बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी साथ ही जल्द ही गु्रप कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस पर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाफ बिजली बिल योजना से अब तक 41 लाख उपभोक्ताओं को 2500 करोड़ रू. की छूुट दी जा चुकी है। उपभोक्ताओं को ऑनलाईन बेहतर सुविधा प्रदान करने मोर बिजली एप कारगर साबित हुआ है। पाॅवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर के 307 पदों पर चयन सूची जारी कर दी गई है, तथा डाॅटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इससे पाॅवर कंपनी की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए पाॅवर कंपनीज की पूरी टीम की सराहना की।

समारोह में सुरक्षा विभाग के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आर.के.साहू, सुरक्षा निरीक्षक प्रभु शरण सिंह एवं बैंड मास्टर सुरक्षा उपनिरीक्षक ताराचंद बेन के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट एवं देशभक्ति गीतोें के धुनों की प्रस्तुति दी गई। समारोह का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल ने किया।



Related News
thumb

दंतेवाड़ा के मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88, दंतेवाड़ा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 के मतदाताओं ने मतदान करने के लिए भारी उत्साह दिखाया। ...


thumb

ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल जवान की मौत...

चुनाव ड्यूटी में तैनात बीएसएफ का एक जवान ग्रेनेड शेल फटने से घायल हो गया था। जानकारी मिली है कि इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।


thumb

सकल जैन समाज की अहिंसा प्रेरणा वाहन यात्रा 20 को

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 के अवसर पर अहिंसा प्रेरणा वाहन यात्रा का योजन किया गया है। 2024 महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने बताया ...


thumb

डिप्टी सीएम शर्मा के हेलीकॉप्टर ने की गलत लैंडिंग, बाइक से पहुंचे...

कवर्धा दौरे पर निकले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में शुक्रवार को बड़ी चूक हो गई। अपने ही शहर में उन्हें बिना किसी सुरक्षा के मोटरसाइकिल पर ...


thumb

कांग्रेस के लोकसभा चुनाव संयोजक ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस पार्टी में इन दिनों भगदड़ मची है, कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। एक के बाद एक झटका कांग्रेस को लग रहा है। पहले चरण का मत...


thumb

युवा कांग्रेस ने पुलिस से की भाजपा नेता की शिकायत...

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने भाजपा नेता शरद राठौर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। उनका कहना है कि शरद राठौर ने कांग्रेस ...