मोदी सरकार आत्ममुग्ध, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ : सोनिया गांधी

Posted On:- 2022-08-16




नई दिल्ली (वीएनएस)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। सोनिया ने लिखित संदेश में आरोप लगाया कि मोदी सरकार आत्ममुग्ध है जो स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों को कमजोर साबित करने की कोशिश कर रही है। उनके संदेश में आगे लिखा गया है कि राजनीतिक लाभ के लिए की जा रही गलत बयानबाजी का कांग्रेस विरोध करेगी।

सोनिया ने अपने संदेश में लिखा कि पिछले 75 सालों में भारत ने मेहनत के आधार पर विज्ञान, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक और जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ भारत ने धर्म संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में पहचान बनाई है।

अपने संदेश में सोनिया गांधी ने आगे लिखा कि आज की आत्ममुग्ध सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की गौरवपूर्ण उपलब्धियों को तुच्छ करने पर तुली हुई है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलत बयानी तथा गांधी, नेहरू, पटेल, आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कठघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

रविवार को भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बंटवारे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। इस पर कड़ा पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि सच यह है कि सावरकर ने सबसे पहले दो राष्ट्रों की थ्योरी दी और मोहम्मद अली जिन्ना ने इसे अमलीजामा पहनाया।वहीं कर्नाटक सरकार ने भी अपने विज्ञापन में स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में नेहरू को स्थान नहीं दिया था, जिसकी कांग्रेस ने आलोचना की।



Related News
thumb

निर्दलीय प्रत्या‍शियों के लिए कटहल से लेकर कंप्यूटर तक चुनाव चिन्ह तय

चुनाव में किसी भी पार्टी के लिए उनका चिन्ह सबसे बड़ी पहचान रहता है। बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्या‍शी भी चुनाव लड़ते हैं। ...


thumb

चुनाव आयोग को सी-विजिल एप से मिलीं 79 हजार शिकायतें

चुनाव आयोग ने सी-विजिल एप को आचार संहिता का उल्लंघन को चिन्हित करने के लिए एक प्रभावशाली उपकरण बताया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के ब...


thumb

हैदराबाद हाउस में जयशंकर से मिले यूक्रेनी विदेश मंत्री

रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा गुरुवार को भारत पहुंचे। यह उनकी भारत की पहली यात...


thumb

पीएम मोदी से मिले बिल गेट्स, एआई समेत कई विषयों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच इस बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई...


thumb

कांग्रेस को पटाना होगा 1700 करोड़, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस...

आयकर विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार ताजा डिमांड नोटिस आकलन वर्ष 2017-18 से...


thumb

सीएए पर सीख देने वालों को खारिज करने की आवश्यकता: धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सीख देने वालों को खारिज करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि इन्हें जमीनी हकीकत की जानक...