नीतीश कैबिनेट का विस्तार : कुल 31 मंत्रियों ने ली शपथ

Posted On:- 2022-08-16




पटना (वीएनएस )। बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रियों ने पांच-पांच के बैच में शपथ ली। मंत्री बनने वाले कुल 31 विधायकों में RJD से सबसे ज्यादा 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय शामिल है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप शपथ लेने वाले पहले 5 विधायकों में शामिल रहे। 

महागठबंधन की नई सरकार में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर मंत्री बनाए गए हैं। ओबीसी-ईबीसी से सबसे ज्यादा 17, दलित-5 और 5 मुस्लिम शामिल हैं। NDA गठबंधन के मुकाबले अगड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व इस बार घटा है। पिछली बार अपर कास्ट के 11 मंत्री थे, जो इस बार घटकर 6 हो गए हैं। वहीं पिछली बार OBC-EBC से 13 मंत्री थे, जबकि मुस्लिम 2 मंत्रिमंडल में शामिल थे।

मंत्रिमंडल में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। हालांकि सबसे ज्यादा फोकस ओबीसी और ईबीसी पर किया गया है। जाति की बात करें तो सबसे ज्यादा यादव जाति के 6 विधायक इस बार मंत्रिमंडल में शामिल हैं। आरजेडी की तरफ से 5 और जदयू की तरफ से एक यादव विधायक मंत्री बने हैं। पिछले मंत्रिमंडल में इस जाति से सिर्फ 2 मंत्री थे।




Related News
thumb

14 साल बाद राजनीति में दोबारा उतरे गोविंदा, थामा शिवसेना का हाथ...

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर राजनीति में एंट्री ली है। गुरुवार को गोविंदा मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिं...


thumb

फ्रीज़ रहेंगे कांग्रेस के अकाउंट, हाईकोर्ट ने दिया झटका...

टैक्स अधिकारियों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ चार साल की अवधि के लिए कर पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही शुरू करने को चुनौती देने वाली कांग्रेस की याचिकाएं को...


thumb

स्वदेशी तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमान ने भरी सफल उड़ान

भारत में निर्मित स्वदेशी तेजस मार्क 1ए लड़ाकू विमान ने गुरुवार को अपनी सफलतापूर्ण पहली उड़ान भरी है। बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड द्...


thumb

जरुरत पड़ी तो अग्निवीर योजना में बदलाव करेंगे : राजनाथ सिंह

अग्निवीर योजना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो सरकार अग्निवीर भर्ती योजना में बदलाव...


thumb

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी सुप्रीम कोर्ट की मुहर...

संविदा-अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण अब राजनीतिक दलों के लिए चुनावी मुद्दा बन चुका है। लेकिन अब तक पूरी तरह से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण...


thumb

इस ट्रैक पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किय...

देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेल मंत्री ने एक वीडियो के जरिए बताया कि देश की पहली 320kmph स्पीड वाली बुलेट ट्रेन के लिए ट्रैक...