यात्री बसों की चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग ने वसूले डेढ़ लाख...

Posted On:- 2022-08-19




महासमुंद (वीएनएस)। परिवहन अधिकारी, महासमुंद, उड़न दस्ता, रायपुर एवं परिवहन चेक पोस्ट, खम्हारपाली के साथ मिलकर 19 अगस्त को यात्री बसों की संयुक्त चेकिंग कार्यवाही की। परिवहन आयुक्त, रायपुर के निर्देशानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया।

ज़िला परिवहन अधिकारी आर.के.ध्रुव ने बताया कि कुछ दिनों से मिल रही शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गयी। रायपुर सरायपाली मार्ग पर अधिक किराया, बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना बीमा के संचालित वाहनों पर कार्यवाही की गयी। परमिट शर्तो का उल्लंघन करते पाये जाने पर कुल 24 वाहनों से कुल 49,300 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है। इसके अलावा 01 वाहन का मोटर यान कर बकाया होने के कारण छत्तीसगढ़ मोटर यान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 16 (3) के तहत जप्त कर पुलिस थाना, तुमगांव की अभिरक्षा में वाहन खड़ी की गई थी। वाहन स्वामी द्वारा बकाया मोटरयान कर 39,000 रूपए जमा करने के पश्चात वाहन को मुक्त किया गया। सभी को भविष्य के लिए हिदायत दी गयी।

 कार्रवाई के दौरान   2 वाहनों से 10,000 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना बीमा के संचालित 01 वाहन पर कार्यवाही करते हुए 5000  रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। अधिक किराया वसूल करते पाये जाने पर 3 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 15,000 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। अन्य अपराध के तहत कुल 18 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19,300 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। इस तरह कुल 24 वाहनों से कुल 49,300 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।

इसी प्रकार 01 स्कूल बस क्रमांक सीजी 04 एमवाय 4907 का मोटर यान कर बकाया होने के कारण  8000 रूपए जमा कराकर वाहन मुक्त किया गया। 01 ओव्हर लोड मालयान पर कार्यवाही करते हुए 48,000 रूपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।



Related News
thumb

दंतेवाड़ा के मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88, दंतेवाड़ा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 के मतदाताओं ने मतदान करने के लिए भारी उत्साह दिखाया। ...


thumb

ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल जवान की मौत...

चुनाव ड्यूटी में तैनात बीएसएफ का एक जवान ग्रेनेड शेल फटने से घायल हो गया था। जानकारी मिली है कि इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।


thumb

सकल जैन समाज की अहिंसा प्रेरणा वाहन यात्रा 20 को

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 के अवसर पर अहिंसा प्रेरणा वाहन यात्रा का योजन किया गया है। 2024 महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने बताया ...


thumb

डिप्टी सीएम शर्मा के हेलीकॉप्टर ने की गलत लैंडिंग, बाइक से पहुंचे...

कवर्धा दौरे पर निकले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में शुक्रवार को बड़ी चूक हो गई। अपने ही शहर में उन्हें बिना किसी सुरक्षा के मोटरसाइकिल पर ...


thumb

कांग्रेस के लोकसभा चुनाव संयोजक ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस पार्टी में इन दिनों भगदड़ मची है, कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। एक के बाद एक झटका कांग्रेस को लग रहा है। पहले चरण का मत...


thumb

युवा कांग्रेस ने पुलिस से की भाजपा नेता की शिकायत...

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने भाजपा नेता शरद राठौर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। उनका कहना है कि शरद राठौर ने कांग्रेस ...