क्रॉस वोटिंग के लिए सीएम सिंह ने जताया विपक्ष के विधायकों का आभार

Posted On:- 2022-07-22




नरोत्तम मिश्रा ने मांग लिया कमलनाथ से इस्तीफा

भोपाल (वीएनएस)। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन चुकी हैं। वह एनडीए की कैंडिडेट थी। कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद भी कांग्रेस और विपक्ष के अन्य विधायकों ने राज्यों में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग की।

असम में सबसे अधिक 22 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और मुर्मू की जीत सुनिश्चित की। वहीं, इसके बाद मध्यप्रदेश का नंबर आता है, जहां से मुर्मू को 146 वोट मिले हैं। एनडीए की वोट संख्या से 19 अधिक। यानी यहां भी कांग्रेस के विधायकों ने मुर्मू को समर्थन देकर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

दरअसल, दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे आए थे। 16 में से पांच महापौर कांग्रेस के बने हैं। एक तरह से कांग्रेस का यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। इससे पार्टी गद्गद थी। पर अब राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बड़ा झटका दिया है। चुनावों से पहले ही कांग्रेस नेताओं को इसका अंदाजा था। इसी वजह से उन्होंने आरोप लगाया था कि क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस विधायकों को 50 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक की पेशकश की जा रही है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के अलावा भी कई विधायक मित्रों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। मैं सारे विधायक साथियों को, जो बीजेपी के नहीं हैं, फिर भी उन्होंने मुर्मूजी को वोट दिया है, उनका ह्दय से आभार प्रकट करता हूं। धन्यवाद देता हूं।
 
नरोत्तम मिश्रा ने मांग लिया इस्तीफा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के पहले विधायक गए तो सत्ता चली गई, सत्ता गई तो साख और अब तो नाक चली गई। राष्ट्रपति चुनाव से पहले उन्होंने विधायकों के ईमान पर सवाल उठा दिया था। विधायकों को कमलनाथ ने बिकाऊ बता दिया था। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जनजातीय क्षेत्र से सांसद रहे। पहले जनजातीय वर्ग का सम्मान करते तो अच्छा होता। पहले नहीं मानी तो अब विधायकों ने उनकी नहीं मानी। कमलनाथ हर बार विधायकों पर बिकने का टैग लगा देते हैं। इसी वजह से दो साल में लगातार पांच बार कांग्रेस टूटी है।



Related News
thumb

पूरे देश में मोदी सरकार के लिए प्रचंड जनमत : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में यूपी की 8 सहित देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्...


thumb

भाजपा में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सह प्रभारी तजिंद...


thumb

भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं मोदी : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को जिस तरह बढ़ावा दे रहे हैं उससे यही लगता है कि वह खुद भ्रष्टाचार का स...


thumb

निर्वाचन कार्यों में संलग्न कर्मियों को मानदेय भुगतान के आदेश जारी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा अनुमोदित दर अनुसार जिले में निर्वाचन कार्यों में निय...


thumb

मतदाता जागरूकता के अंतर्गत स्लोगन मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का ...

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है कि मतदाता जागरूकता क...


thumb

26 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा दूसरे चरण का मतदान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये जारी कार्यक्रमानुसार मध्यप्रदेश के 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 4 चरण में निर्वाचन प्रक्रि...