पाली व पोड़ी उपरोडा जनपद पंचायतों में कुल 10 श्रम मित्र-संयोजक मनोनीत

Posted On:- 2022-07-22




कोरबा (वीएनएस)। श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के फायदे की योजनाओं की जानकारी देने के लिए श्रम मित्र-संयोजक मनोनित किए गए है। कोरबा जिले के पाली और पोडीउपरोड़ा जनपद पंचायत के अंतर्गत कुल 10 श्रम मित्र-संयोजक मनोनीत किये गये है। इनमें जनपद पंचायत पोडीउपरोड़ा के अंतर्गत जगदीश कुमार राज, सुनिता पटेल, संतोष दास महंत, गणेश सिंह यादव, सरस्वती संत को मनोनीत किये गये है। 

इसी प्रकार जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत अश्वनी कुमार कैवर्त, दिनेश कुमार प्रजापति, चित्रलेखा कश्यप, रामेश्वर दास परवाड़ और चंद्रिका को श्रम मित्र के रूप में मनोनीत किये गये है। मनोनीत किये गये श्रम मित्र श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में निर्माण, असंगठित श्रमिकोें का पंजीयन तथा पंजीकृत श्रमिकों को मंडल की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही श्रमिकों के हितों के लिए संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कार्य करेंगे। इसके अलावा श्रमिक मित्र शासन द्वारा समय-समय पर श्रमिक हित में लिए गए निणर्यों से श्रमिकों को अवगत कराएंगे।




Related News
thumb

चूल्हे के अंदर छुपाया था गांजा, महिला गिरफ्तार...

कोतवाली थाना पुलिस ने एक महिला को आधा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। महिला में घर में गांजा छुपाकर रखा था, और उसे बेचती थी। आरोपी महिला के खिल...


thumb

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन 30 मार्च को

भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलो का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश की जा रही है। पिछले महीने फरवरी...


thumb

होली के रंग लोकतंत्र के संग : होली मिलन समारोह में मतदान की अपील

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान "स्वीप कार्यक्रम" कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधि...


thumb

कलेक्टर ने ली अनिवार्य सेवा के नोडल अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने बीते गुरुवार को शाम ज़िला कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत अधिसूचित अनिवार्...


thumb

गोविंदपुर में छात्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देश पर और स्वीप के नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता कार्य...


thumb

बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकलें सिर ढंककर : डॉ. बसोड़

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में तापमान में वृद्धि के चलते भीषण गर्मी पड़ने तथा नागरिकों को लू लगने की संभावना है। जिससे आम जन जीवन व स्वास्थ्य पर प्रतिकूल ...