कोरोना टीकाकरण तिहार : शाम 6 बजे तक 41 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण

Posted On:- 2022-07-30




कांकेर (वीएनएस)। जिले में शत-प्रतिशत लोगों का कोरोना टीकाकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में आज कोरोना टीकाकरण तिहार मनाया गया, जिसके तहत शाम 06 बजे तक 41 हजार 245 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 1600 लोगों को प्रथम डोज, 1507 लोगों को द्वितीय डोज और 38,138 लोगों को प्रिकाशन डोज (बूस्टर डोज) का टीका लगाया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकासखंड में 670   लोगों को प्रथम डोज, 209 लोगों को द्वितीय डोज व 1345 लोगों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विकासखंड में 198 लोगों को प्रथम डोज, 273 लोगों को द्वितीय डोज एवं 8896 लोगों को प्रिकाशन डोज, चारामा विकासखंड में 187 लोगों को प्रथम डोज, 186 लोगों को द्वितीय डोज एवं 3210 लोगों को प्रिकाशन डोज, दुर्गुकोंदल विकासखंड में 146 लोगों को प्रथम डोज, 107 लोगों को द्वितीय डोज तथा 2700 लोगों को प्रिकाशन डोज, कांकेर विकासखंड में 181 लोगों को प्रथम डोज, 205 लोगों को द्वितीय डोज व 7867 लोगों को प्रिकाशन डोज, कोयलीबेड़ा विकासखंड में 107 लोगों को प्रथम डोज, 309 लोगों को द्वितीय डोज और 5120 लोगों को प्रिकाशन डोज तथा नरहरपुर विकासखंड में 111 लोगों को प्रथम डोज, 218 लोगों को द्वितीय डोज और 8991 लोगों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया।




Related News

thumb

रायपुर में बारिश के बाद चढ़ने लगा पारा, बढ़ी गर्मी, आने वाले दिनों...

राजधानी रायपुर के मौसम एक बार बदलाव देखा जा रहा है। पिछले दिनों बारिश और सुहावने मौसम के बाद तापमान बढ़ने के साथ अब गर्मी भी बढ़ेगी।


thumb

महादेव एप्प हो या कबाडी किसी भी कृत्य के लिए पुलिस प्रशासन को है सर...

भिलाई में एक भाजपा नेता द्वारा कबाडी, अवैध धंधे एवं पार्टी के ही नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी जेैसी बातें है।



thumb

सांसद ज्योत्सना महंत की नामांकन रैली में उमड़ेगा रेला

लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा 16 अप्रैल, मंगलवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा।


thumb

मुद्दों की नहीं, अनर्गल बातों से जनता का ध्यान भटका रहे : ज्योत्सना...

लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है कि भाजपा के लोग मुद्दों की बात नहीं करते बल्कि अनर्गल बातें बोलकर जनता का ध्यान भटका रह...