रायपुर (वीएनएस)। किसी ने अपना मन बना लिया हो और भाग कर वह शादी कर लें, तो क्या आप उसे रोक सकते है। आपका कोई सगा संबंधी जब भगवान के पास जाता है, तो भी आप उसे नहीं रोक सकते हैं। ठीक वैसे ही आप संयम के रास्ते में जाने वालों को कैसे रोक सकते है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। यह बातें मंगलवार को न्यू राजेंद्र नगर के मेघ-सीता भवन, महावीर स्वामी जिनालय परिसर में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान साध्वी श्री स्नेहयशाश्रीजी ने कही।
हर व्यक्ति अपना स्वार्थ सिद्ध करता है। यह पूरी दुनिया ही स्वार्थ पर टिकी हुई है। अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए व्यक्ति एक दूसरे से जुड़ता है, एक दूसरे के काम आता है, एक दूसरे से संबंध बनाता है, केवल लाभ लेने के लिए। एक बार काम होने के बाद लोग दूसरों को भूल जाते है। काम करते तक लोग साथ रहते है, काम करवाते तक भी साथ रहते है और जब काम न हो ताे भी एक व्यक्ति साथ छोड़ देता है। यही दुनिया की रीत है। अगर यह दुनिया से गायब हो जाए तो समझ लेना संसार खत्म हो जाएगा।
राष्ट्रीय मिति श्रावण 25, शक संवत 1944, भाद्रपद कृष्ण, पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 32, मुहर्रम 17, हिजरी 1444 (मुस्ल...
राष्ट्रीय मिति श्रावण 24, शक संवत् 1944, भाद्रपद कृष्ण, चतुर्थी, सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 31, मुहर्रम 16, हिजरी 1444 (मुस...
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। गुलिक काल दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमग...
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेग...
राष्ट्रीय मिति श्रावण 21, शक संवत 1944, श्रावण शुक्ल, पूर्णिमा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 28, मुहर्रम 13, हिजरी 1444 (म...
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर...