बिलासपुर (वीएनएस)। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एके गोस्वामी के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल ने आठ सिविल जज वर्ग दो का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें संबंधित कोर्ट के साथ ही राजस्व जिला का भी उल्लेख किया गया है। जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तबादला के लिए जिन्होंने खुद होकर आवेदन दिया था उनको किसी तरह का भत्ता नहीं दिया जाएगा।
हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार अरविंद कुमार वर्मा द्वारा जारी तबादला आदेश में सतीश कुमार खाखा सिविल जज वर्ग दो दल्लीराजहरा से वाड्रफनगर राजस्व जिला बलराम में सिविल जज वर्ग दो, अनिता कोशिमा रावटे द्वितीय एडिशनल जज सिविल जज वर्ग दो कोर्ट को राजनादगांव से पंडरिया राजस्व जिला कबीरधाम के लिए सिविल जज वर्ग दो, विवेक नेताम ला अफसर छग मानवाधिकार आयोग रायपुर को दुर्ग राजस्व जिला दुर्ग में चतुर्थ सिविल जज वर्ग दो, द्विजेंद्रनाथ ठाकुर एडिशनल जज कोर्ट प्रथम सिविल जज वर्ग दो को घरघोड़ा से दुर्ग राजस्व जिला दुर्ग चतुर्थ सिविल जज वर्ग दो, अविनाश कुमार दुबे सिविल जज वर्ग दो को पंडरिया से दंतेवाड़ा राजस्व जिला दक्षिण बस्तर सिविल जज वर्ग दो, सोनी तिवारी चतुर्थ सिविल जज वर्ग दो को दुर्ग से दल्लीराजहरा राजस्व जिला बालोद सिविल जज वर्ग दो, आलोक कुमार अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को वाड्रफनगर से रायपुर राजस्व जिला रायपुर सिविल जज वर्ग दो व अंकिता यदु सिविल जज वर्ग दो को मुंगेली से रायपुर राजस्व जिला रायपुर अष्टम एडिशनल जज कोर्ट एक सिविल जज वर्ग दो के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया है।
स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक पीएम जेना ने 15 अगस्त को मानसरोवर स्टेडियम में दे...
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे। इसके लिए संपर्क टीवी डिवाइस का उपयोग किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक ओर जहां बच्चों को ...
धमतरी में 7 बड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। दरअसल, धमतरी में राइसमिल से निकलने वाले प्रदूषण पर रोक, धमतरी में इंजीन...
परिवहन अधिकारी, महासमुंद, उड़न दस्ता, रायपुर एवं परिवहन चेक पोस्ट, खम्हारपाली के साथ मिलकर 19 अगस्त को यात्री बसों की संयुक्त चेकिंग कार्यवाही की। ...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में मृत जवान अभिषेक सेठिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने शोक संतप्त परिजनों से बात कर ...
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष...