क्रोध से प्रेम की भावना का नाश हो जाता है : डॉ. बिंदुप्रभा

Posted On:- 2022-07-31




सिहावा चौक स्थित जैन स्थानक भवन में चातुर्मास के तहत प्रवचन जारी

धमतरी (वीएनएस)। सिहावा चौक स्थित  जैन स्थानक भवन में महासती डॉ. बिंदुप्रभा ठाणा 2 द्वारा मंगल प्रवचन दिया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को उन्होने कहा कि क्रोध एक तूफान है। जिसमें विनय, धैर्य, सहनशीलता का गुण बह जाता है। दसवें गुणस्थान तक कसाय रहता है। गुणो की श्रेणी में आगे से आगे बढ़ते जाना गुण स्थान कहलाता है। स्थानांग सूत्र में वर्णन आया है जो नरक गति से आते है। उन जीवो में क्रोध होता है। उत्तराध्ययन सूत्र के 29वें अध्ययन में गौतम स्वामी ने भगवान महावीर स्वामी से पूछा की क्रोध को जीतने से क्या लाभ होता है। क्रोध से जीवन के भीतर कर्मो की निर्जरा होती है और क्षमा भाव आता है। क्रोध से प्रेम की भावना का नाश हो जाता है। जीव छदमस्त है  दसवें गुणस्थान तक जीव को क्रोध आता है। लेकिन उत्तम पुरुष होते है उनका क्रोध पानी की लकीर की तरह होता है जो  क्षण भर का होता है मध्यम पुरुष होते है उनका क्रोध दो घड़ी  का होता है।  अधम पुरुष जो होते है उनका क्रोध 24 घंटे का होता है, लेकिन जो पापी होते है उनका क्रोध जीवनपर्यन्त होता है। महात्मा गांधी के तीन बंदर मानव को मानवता की हित की शिक्षा देते है। स्थानांग सूत्र में बताया गया है जैसा व्यक्ति के मन में भाव आते है उसी प्रकार के चिंतन करते है। मानव में चिंतन करने की शक्ति होती है। आगम में चार प्रकार के चिंतन बताये गये है। आध्यात्म चिंतन वह होता है जिसमें स्वयं को जान सकते है, समझ सकते है। मोह का चिंतन परिवार के ममत्व रखना होता है। काम भोग का चिंतन इंद्रियों के बारे में चिंतन करना है। इंद्रियों के 23 विषय 240 विकार है। इंद्रियों का कार्य कर्म बढ़ाना है। ज्ञान प्रभु कहते है हमे विकृति से बचना है। विकृति से प्रगति से ओर जाना है। अधम चिंतन निकृष्ट जिसमें सारी क्रियाएं पापमय हो। भगवान ने त्रयरत्न बताये है जिसमें सम्यक ज्ञान, सम्यक दर्शन, सम्यक चरित्र है। प्रवचन के बाद प्रतिदिन प्रभावना वितरण किया जा रहा है। प्रवचन सभा के पश्चात धार्मिक प्रश्नोत्तरी पूछा जाता है। संचालन प्रेमचंद मिन्नी व वंदना चौरडिय़ा द्वारा किया जा रहा है। चातुर्मास के तहत तप तपस्याओं का दौर जारी है।  प्रतिदिन प्रवचन का श्रवण करने बड़ी संख्या में जैन समाजजन उपस्थित रहे।



Related News
thumb

न्यायिक आवासीय कॉलोनी राज्य के लिए बने मिसाल : चीफ जस्टिस सिन्हा

किसी भी जिले में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नयी उर्जा का संचार करने वाली होती है, जिस...


thumb

महाविद्यालय में छात्राओं ने किया दीवारों पर नारा लेखन

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन म...


thumb

विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला, दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन मे...


thumb

आज 14 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल, अब तक 30 अभ्यर्थियों ने कि...

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 कोरबा के लिए आज 14 अभ्यर्थियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र जमा किया।


thumb

कलेक्टर ने सभी मतदान अधिकारियों को सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने ...

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10 का मतदान 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है। ब...


thumb

कलेक्टर ने सभी मतदान अधिकारियों को सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने ...

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10 का मतदान 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है। ब...