जवाहर नवोदय विद्यालय शाला प्रबंधन समिति की बैठक में हुई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा

Posted On:- 2024-09-05




कोण्डागांव (वीएनएस)।  कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर के मार्गदर्शन में जवाहर नवोदय विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार सिंह ने विद्यालय की समस्याओं और आवश्यकताओं से अध्यक्ष को अवगत कराया।

प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने सबसे पहले विद्यालय परिसर के बड़े पेड़ों को कटवाने की व्यवस्था की आवश्यकता की बात की। इसके अलावा प्राचार्य ने विद्यालय भवन की छत और दीवारों की मरम्मत की भी मांग की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भवन की स्थिति अच्छा नहीं है जिससे विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए असुविधा हो रही है।रंग-रोगन की मांग भी उठाई गई जिसमें प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय परिसर की दीवारों और अन्य सतहों पर रंग-रोगन की आवश्यकता है ताकि एक स्वच्छ और आकर्षक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, हैण्डपंप की मरम्मत की भी मांग की गई ताकि छात्रों और स्टाफ को पानी की सुगमता मिल सके।

बैठक में बच्चों के लिए आर्चरी किट की मांग भी की गई। प्राचार्य ने बताया कि खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने और छात्रों को अच्छे अवसर प्रदान करने के लिए आर्चरी किट की आवश्यकता है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी प्रबंधों पर चर्चा की गई जिसमें रात में पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था की मांग की गई ताकि स्कूल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्राचार्य ने विद्यालय परिसर के आस-पास की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की भी मांग की ताकि रात के समय परिसर के आस-पास पर्याप्त  रोशनी रहे। बैठक में कोंडागांव एसडीएम निकिता मरकाम सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



Related News
thumb

उप मुख्यमंत्री साव ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नेहरू चौक स्थित अपने शासकीय कार्यालय में 'जनदर्शन' आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। निजी और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर ...


thumb

नगरीय निकाय में चल रही पदोन्नति की कार्यवाही, भर्ती की प्रकिया भी श...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने संघ...


thumb

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु मेंड्राकला, अंधला व रामगढ़ में आयोजित हुआ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं में पारदर्शिता लाने और आम नागरिकों की मांग और शिकायतों का निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वि...


thumb

भव्य तिरंगा यात्रा में विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सहित आम नागरि...

जिले के गांव, शहर, नगर निगम,पंचायतों में आज ’आपरेशन सिंदूर’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला...


thumb

प्रयास स्कूल के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम व प्रवीण्य सूची में शामिल...

आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय अंबिकापुर पहुंचे। इस अवसर पर ...


thumb

विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथ...

आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बै...