राहुल गांधी का लक्ष्य देश को गृहयुद्ध की ओर धकेलना है : सीएम योगी

Posted On:- 2024-09-12




लखनऊ (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लक्ष्य भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करके देश को गृहयुद्ध की ओर धकेलना है। राहुल गांधी द्वारा देश में विभाजन के बीज रोपने का प्रयास निंदनीय है। उन्हें इसके लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर अग्रसर हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करके देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना है। राष्ट्र विरोधी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करने वाली और पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी कर उसका बड़ा हिस्सा मुसलमानों को सौंपने वाली कांग्रेस के युवराज अब देश से आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रच रहे हैं। किंतु, राहुल गांधी को समझ लेना चाहिए कि इस देश में जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता है, उनकी यह विभाजनकारी मंशा सफल नहीं हो पाएगी। 'हम भारत के लोग' कांग्रेस सहित सभी राष्ट्र‌ विरोधी ताकतों के विरुद्ध एकजुट हैं।

उन्होंने आगे लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में एनडीए सरकार शोषित, पीड़ित और वंचित के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। राहुल गांधी द्वारा देश में विभाजन के बीज रोपने का प्रयास निंदनीय है। उन्हें इसके लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर तीखा हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, देशविरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में जेकेएनसी के देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने देश से आरक्षण को समाप्त करने की बात कहकर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर से देश के सामने लाने का काम किया है। मन में पड़े विचार और सोच किसी ना किसी माध्यम से बाहर आ ही जाते हैं। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।



Related News

thumb

किरेन रिजिजू और राहुल गांधी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर त...

बुधवार को लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर राहुल गांधी के भाषण को ले...


thumb

यूपी सरकार का दावा है कि बजट से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मि...

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का बजट आकार, सोच और संकेत तीनों स्तर पर राजनीतिक और आर्थिक संदेश देता दिखा है। करीब 9.13 लाख करोड़ रुपय...


thumb

भारतीय सेना ने मजबूत तैयारी से गलवान में जमीनी स्थिति में कोई बदलाव...

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ में कथित रूप से कही गयी बातों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के ...


thumb

संसद में राहुल गांधी का बच्चों जैसा व्यवहार करना ठीक नहीं- किरेन रि...

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए उन्हें 'बच्चों जैसा व्यवहार' न करन...


thumb

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा-उद्योगपति अनिल अंबानी जेल में क्यों नह...

लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को सवाल उठाया कि उद्योगपति अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं। उन्होंने स...