बलरामपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले में 11 सितंबर को हुई लूटपाट की घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रामानुजगंज स्थित राजेश ज्वेलर्स से दिनदहाड़े 2 करोड़ 91 लाख के गहने और नगदी लूटने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 करोड़ 40 लाख की संपत्ति, जिसमें गहने और नगदी शामिल हैं, बरामद की है।
लूटपाट का मुख्य सरगना गिरफ्तार
मुख्य आरोपी झारखंड का मोनू सोनी उर्फ बुक्की सोनी, जो पहले से ही इनामी अपराधी था, पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। इस घटना में एक महिला समेत कुल 6 आरोपी शामिल थे। पुलिस ने दिल्ली और औरंगाबाद में छिपे हुए इन आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से दो पिस्टल भी बरामद हुई हैं।
घटना का पूरा विवरण
11 सितंबर को दोपहर करीब 1.50 बजे तीन बाइक सवार लुटेरे रामानुजगंज के राजेश ज्वेलर्स में घुसे और दुकान संचालक राजेश सोनी और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर कब्जे में ले लिया। कट्टे की बट से हमला कर बदमाशों ने 8 किलो सोना और नगदी लूट ली। पुलिस ने तब से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफल रही।
पुलिस का दावा है कि लूट में शामिल पांच आरोपी घटना के बाद दिल्ली और औरंगाबाद भाग गए थे। आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी, जो सोनू की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की है।
सुशासन तिहार अंतर्गत स्कूल परिसर ग्राम पंचायत खम्हरिया जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ अतिथि जिला पंचाय...
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कलेक्टर ए...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, सुशासन तिहार के तहत आयो...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल और जिला बाल संर...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन...
प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ संवाद से समाधान के महापर्व सुशासन तिहार 2025 में जनपद पंचायत अं.चौकी के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्त...