मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जनसमस्याओं का हो रहा समाधान

Posted On:- 2024-10-08




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप लगातार जनसमस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभा रहा है। उम्मीद के साथ यहां आवेदन देने पहुंच रहे लोग चेहरे पर एक मुस्कान लेकर जा रहे हैं। कैंप कार्यालय के द्वारा पहल करते हुए आवेदन के आधार पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।

विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बहुल बस्ती में महुआपानी में पहली बार बिजली पहुंचाने की स्वीकृत दिलाने के साथ ही रायगढ़ जिले की ऐतिहासिक कुर्रा गुफा में विद्युतीकरण का कार्य भी इसी कैंप कार्यालय की पहल का ही परिणाम है। इसी तरह जरूरतमंदों के मदद का कार्य भी यहां पर लगातार किया जा रहा है। जनहित के अन्य कार्यों में श्रवण दोष से पीड़ित कई जरूरतमंद व्यक्तियों को श्रवणयंत्र प्रदान किए गए हैं, जैसे कि मंदाकिनी यादव, सुमित्रा यादव, लालजीत भगत और महिन्दर भगत। इसके साथ ही, पैरों से चलने में असमर्थ गुरुदेव, रातु राम, मानकुवर नाग, रोहित साहू, अशोक दुबे और टेबुल राम जैसे कई जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल और ई-रिक्शा प्रदान किए गए हैं।

बागीचा के मड़िया झड़िया में पीडीएस दुकान स्थापित कर वहां के लोगों को सुविधा देने, सुरेखा बाई व रामरीका बाई के राशन कार्ड बनाने सहित कई पीडीएस से संबंधित समस्याओं का निराकरण कैंप कार्यालय के पहल से किया गया है। इसी प्रकार से रामरिका बाई, अंकित राम जैसे कई जरूरतमंदों को जरूरत के समय तत्काल मेडिकल सहायता प्रदान करने की पहल कैंप कार्यालय द्वारा की गई है। बिजली से संबंधित समस्या जैसे ट्रांसफर लगाने और बिजली के संचालन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल लगातार कैंप कार्यालय द्वारा की जा रही है।



Related News
thumb

कलेक्टर-एसपी तिरंगा यात्रा में शामिल होने एक साथ पहुंचे बहतराई गांव

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह आज एक साथ तखतपुर विकासखंड के ग्राम बहतराई में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का आयोजन एनआरएलएम की महिल...


thumb

रेत के अवैध खनन, परिवहन पर कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीन सहित 2 हाइव...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


thumb

उप मुख्यमंत्री साव ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नेहरू चौक स्थित अपने शासकीय कार्यालय में 'जनदर्शन' आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। निजी और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर ...


thumb

नगरीय निकाय में चल रही पदोन्नति की कार्यवाही, भर्ती की प्रकिया भी श...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने संघ...


thumb

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु मेंड्राकला, अंधला व रामगढ़ में आयोजित हुआ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं में पारदर्शिता लाने और आम नागरिकों की मांग और शिकायतों का निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वि...


thumb

भव्य तिरंगा यात्रा में विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सहित आम नागरि...

जिले के गांव, शहर, नगर निगम,पंचायतों में आज ’आपरेशन सिंदूर’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला...