ठंड आते ही शरीर में कम होने लगता है ये विटामिन

Posted On:- 2024-10-31




शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अलग-अलग पोषक तत्वों की जरूरत होती है। खासतौर से ठंड के मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर होने लगती है। सर्दियों में शरीर में कई जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। खासतौर से विटामिन डी कम होने लगता है जिससे पूरे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। सर्दियों में शरीर में विटामिन डी की कमी होने से रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि खाने में विटामिन डी से भरपूर चीजें शामिल कर लें। जिससे शरीर में विटामिन डी की दैनिक जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

मशरूम- विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए खाने में मशरूम जरूर शामिल करें। मशरूम को विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। मशरूम जब सूरज की रौशनी के संपर्क में आता है तो इससे विटामिन डी का उत्पादन होता है। मशरूम को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

सी फूड- विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए खाने में सी फूड को शामिल करें। आप समुद्री मछलियों में सैलमन, ट्यूना, और मैकेरल फिश खा सकते हैं। ये विटामिन डी और हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स मानी जाती हैं।

संतरा- ठंड में कुछ लोग संतरा खाने से बचते हैं लेकिन संतरा विटामिन डी, विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर होता है। आप संतरा या फिर संतरे का जूस पी सकते हैं। इससे शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम दोनों की कमी पूरी होगी। इम्यूनिटी भी मजबूत बनेगी।

दूध- दूध और डेयरी उत्पाद भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स हैं। खासतौर से गाय का दूध पीने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। दूध में विटामिन डी के अलावा कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसलिए दिन में 1-2 गिलास दूध जरूर पीएं।

दही- शाकाहारी लोग खाने में दही जरूर शामिल करें। सर्दियों में ताजा घर का बना दही खाएं। इससे शरीर को विटामिन डी और कैल्शियम दोनों मिल जाएंगे। रोजाना दही खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।



Related News
thumb

अगर मुंह में हो गए हैं छाले

शहद को अपनी उंगली पर लगाकर छालों की जगह पर लगाएं ऐसा करने से छाले ठीक हो जायेगे। शहद मुंह के छालों को नमी प्रदान करता है और उसे सूखने से बचाता है। ...


thumb

भूलकर भी एक साथ न करें इन चीजों का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका सेवन व्यक्ति एक साथ नहीं कर सकता। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी नियमों के बारे में।


thumb

सर्दियों में कई बीमारियों को दूर करता है भुना छुहारा

सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जैसे बार-बार होने वाला सर्दी-जुकाम, फ्लू, पेट में दर्द और कई सारी अन्य दिक्कतें। ऐसे में भुना हुआ...


thumb

कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं कच्चा पपीता

सर्दियों के मौसम में अक्सर जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप भी जॉइंट पेन की समस्या से परेशान हैं, तो आपको कच्चे पपीते को अपने डाइट प्ला...


thumb

यूरिक एसिड को कम करने में असरदार कच्ची हल्दी

सर्दियों में कच्ची हल्दी भी बाजार में खूब बिकती है। दिखने में एकदम अदरक जैसी और रंग में पीली ये अदरक नहीं बल्कि कच्ची हल्दी की गांठें होती हैं। इन्...


thumb

क्या रोज नाशपाती खा सकते हैं?

नाशपाती एक ऐसा फल है जो पौष्टिक गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है। नाशपाती में भरपूर मात्रा में फा...