कोरबा (वीएनएस)। किसान फूल सिंह,रामायण सिंह और श्याम सिंह तीनो भाई है। इन्होंने विगत वर्ष भी अपने 4.80 एकड़ खेत में धान का फसल लिया था। पिछले साल लगभग 80 क्विंटल धान बेचने के बाद जो राशि मिली उससे अपने घर के अधूरे निर्माण को पूरा कराया। इस साल भी बारिश की मेहरबानी से फसल ठीक ठाक होने की बात कहते हुए इन्होंने बताया कि बहुत ही खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार धान का सर्वाधिक मूल्य दे रही है। पिछले साल धान का बकाया बोनस भी मिला था और अंतर राशि भी खाते में आई थी।
धान उपार्जन केंद्र पौलमी में अपना धान बेचने आए तीनो भाई फूलसिंह, रामायण सिंह और श्याम सिंह ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था है कि हमे कोई परेशानी नहीं हो रही है। टोकन कटाने के बाद हम लोग अपना धान लेकर आए। यहां पर्याप्त व्यवस्था है। बैठने के लिये कुर्सी की व्यवस्था की गई है और पीने का पानी का इंतजाम है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय किसानों की भावनाओं को समझते हैं, इसलिये उन्होंने किसानों के हित में फैसला लेते हुए धान को प्रति क्विंटल 3100 रूपये के दर पर खरीद रहे हैं। वहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी भी कर रहे हैं। फूलसिंह ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ भी मिलता है। अभी वे 50 क्विंटल धान बेचने आये हैं। पिछले वर्ष 80 क्विंटल धान बेचे थे। इस वर्ष धान बेचने के बाद प्राप्त राशि में से खाद-बीज के लिये जो कर्ज लिया गया था उसे चुकायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गत वर्ष धान बेचने के पश्चात अंतर राशि खाते में आ गई थी। इस राशि का उपयोग घर के जरूरी खर्चों के लिये किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों से किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी सुदृढ़ हुई है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को रायपुऱ आगमन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में राजकीय गमछा पहना...
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के अध्यक्षता में आगामी चुनाव प्रक्रियाओं के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा और समन्वय स्थापित करने के...
रायपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने मंगलवार को पचपेढ़ी नाका ओवरब्रिज पर बिना हेलमेट क...
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी की रिमांड खत्म होने पर...
राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग ने अपने 17 वर्षीय साथी छात्र की चाकू से हमला क...
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2025 के परिप्रेक्ष्य में मंगलव...