कोरबा (वीएनएस)। बेवा तिहारो बाई को लगता था कि वह कभी पक्का आवास नहीं बनवा पायेगी। उन्हें कच्चे मकान में ही जिंदगी गुजारनी होगी। पक्के आवास का सपना देखती आई तिहारो बाई का सपना उस समय हकीकत के रूप में बदलने लगा जब उनका भी नाम पीएम आवास हितग्राहियों की सूची में आया। सूची में नाम आने के बाद तिहारो बाई ने संपर्क किया और अपने संबंध में सभी प्रकार की जानकारी अधिकारियों को दी। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के पश्चात आखिरकार तिहारो बाई के खाते में पहली किश्त आई। अब पहली किश्त की राशि के साथ निहारो बाई ने खुशी-खुशी अपने सपनो के मकान का नीव का निर्माण शुरू कर दिया है।
पाली ब्लॉक के ग्रामपंचायत अलगीडाँड़ के नेवारियापारा में रहने वाली बेवा तिहारो बाई ने बताया कि पक्के मकान का सपना किसे नहीं रहता। पति के जीवित रहते भी यह सपना था। लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हम जैसी गरीब महिलाओं को पक्का मकान देने की पहल की है, निश्चित ही इससे हमारा सपना हकीकत में बदल जायेगा। उन्होंने बताया कि वह अपने नाती के साथ रहती है। पक्का मकान बनने के बाद उन्हें अपनी झोपड़ी में परेशानी नहीं सहनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद उनका कच्चा मकान कई जगह क्षतिग्रस्त होने लगा है। इसकी मरम्मत कर वह इसमे रह रही है। आने वाले दिनों में आवास का काम पूरा होने के बाद वह बेफिक्र होकर पक्के पीएम आवास में रहेगी। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनते ही 18 लाख पीएम आवास के निर्माण के लिए निर्णय लिया और हितग्राहियों के खाते में राशि जारी कर पारदर्शिता के साथ आवास निर्माण समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राइस मिलरों की बैठक ली। बैठक में धान मिलिंग की प्रगति, एफआरके (फोर्टिफ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज सूरजपुर विकासखंड के तिलसिंवा स्थित मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किय...
प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसी क्रम में सिलफिली निवासी मनोज विश्वास ...
आगामी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के मां बागेश्वरी कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव की तैयारियों की स...
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए संदेश दिया है। अपन...
शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक अभिनव पहल की गई है।