साउथ में चलता है पुष्पराज के पापा का सिक्का

Posted On:- 2025-01-10




नई  दिल्ली (वीएनएस)। सिनेमा के शौकीनों के बीच इन दिनों पुष्पराज का खूब बोलबाला है। बात अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' की बात हो रही है। इस फिल्म में पूरे चित्तूर में सिर्फ पुष्पा का भौकाल दिखाई दिया है, लेकिन रियल लाइफ में पूरे साउथ में पुष्पा के पापा का भौकाल है। अचानक हम पुष्पराज के पापा की बात क्यों कर रहे हैं? क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। जी हां, अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद आज 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे नामी निर्माता हैं, पूरे साउथ में उनके नाम का सिक्का चलता है। बड़े-बड़े सितारों को उन्होंने सुपरस्टार बनाया है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

पिता की विरासत को बढ़ा रहे आगे
अल्लू अरविंद का जन्म 10 जनवरी 1949 को अल्लू रामा लिंगय्या और कनका रत्नम के घर हुआ। अल्लू रामा लिंगय्या यानी अल्लू अर्जुन के दादा भी लोकप्रिय अभिनेता और निर्माता रहे। उन्हें हास्य अभिनेता के रूप में जाना गया। उनके बेटे अल्लू अरविंद ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया। वे साउथ इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। अल्लू अरविंद की शादी निर्मला से हुई। उनके तीन बेटे- अल्लू वेंकटेश, अल्लू अर्जुन और अल्लू सिरीष हैं। अल्लू वेंकटेश ने भी अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाई। वे अब बिजनेसमैन हैं। अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीष तेलुगु इंडस्ट्री में एक्टर हैं।
जीजा चिरंजीवी को कराया डेब्यू
अब बात करते हैं उन सितारों की जिनका करियर बनाने में अल्लू अरविंद ने अहम भूमिका निभाई। शुरुआत मेगास्टार से करते हैं। साउथ के मेगास्टार की बात होती है तो चिरंजीवी का नाम सबसे पहले आता है। चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत अल्लू अरविंद की फिल्म से की। उन्हीं की फिल्मों में काम करते हुए चिरंजीवी ने सफलता हासिल की। चिरंजीवी रिश्ते में अल्लू अरविंद के बहनोई (जीजा) हैं। दरअसल, अल्लू अरविंद की बहन सुरेखा कोनेडेला की शादी चिरंजीवी से हुई है।

पवन कल्याण का संवारा करियर, रामचरण को दी सबसे बड़ी हिट
चिरंजीवी के बाद अल्लू अरविंद ने पवन कल्याण का करियर भी संवारा। अभिनेता और अब आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बन चुके पवन कल्याण ने अल्लू की फिल्म 'अक्कड़ अम्माई इक्कड़ अब्बाई' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद जॉनी और जलसा जैसी फिल्मों में भी पवन कल्याण खूब छाए, जिन्हें अल्लू अरविंद ने ही बनाया। पवन कल्याण चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। सिर्फ चिरंजीवी और पवन कल्याण ही नहीं, बल्कि रामचरण के करियर में भी अल्लू अरविंद ने अहम भूमिका निभाई है। चिरंजीवी के बेटे और अभिनेता रामचरण को उनके करियर की सबसे हिट फिल्म 'मगधीरा' अल्लू अरविंद ने दी। वे इस फिल्म के निर्माता हैं। अल्लू अर्जुन और रामचरण ममेरे-फुफेरे भाई हैं।



Related News
thumb

करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता

अभिनेता करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता बन गए हैं। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 18’ को अपना विजेता मिल गया है।


thumb

निकिता दत्ता ने मुंबई मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने मुंबई मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई। प्रतिष्ठित मुंबई मैराथन 2025 में हजारों फिटनेस उत्साही जश्न मनाने के लिए एकत्र...


thumb

श्रद्धा मिश्रा बनीं सा रे गा मा पा की विजेता

श्रद्धा मिश्रा जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सा रे गा मा पा 2024' की विजेता बन गयी हैं।


thumb

सीरियल नहीं भोजपुरी फिल्मों से चमकी किस्मत

भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल और रियलिटी शो को लेकर लाइमलाइट में रहने वाली आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है।


thumb

टीवी अभिनेता अमन जयसवाल की सड़क हादसे में मौत

टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में मौत हो गई।


thumb

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। गुरुवार तड़के चार बजे चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया।