मुख्यमंत्री साय ने जिलेवासियों को दी 2 अरब 88 करोड़ से अधिक लागत के 168 विकास कार्यों की सौगात

Posted On:- 2025-01-13




कोंडागांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विकास नगर स्टेडियम कोंडागांव में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को लगभग कुल 02 अरब 88 करोड़ 18 लाख 37 हजार रूपए लागत के 168 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 02 अरब 08 करोड़ 26 लाख 46 हजार रुपए लागत के 130 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 79 करोड़ 91 लाख 91 हजार रूपए लागत के 38 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। 

इस मौके पर उद्योग मंत्री एवं प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, कांकेर लोकसभा भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी,विधायक जगदलपुर किरण देव, केशकाल विधायक नीलकंठ टीकाम तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय द्वारा जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप 212 ग्रामों में लागत राशि 35 करोड़ 18 लाख 31 हजार रुपए, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 (नया क्रमांक-30) के किलोमीटर 162.60 से किलोमीटर 167 (केशकाल घाट भाग) का उन्नयन कार्य लागत राशि 925.89 लाख रुपए, कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत सोनपुर से बन्नुपारा खजरावण्ड तक सड़क निर्माण पुल पुलिया निर्माण 1115.22 लाख रुपए और सड़क निर्माण कार्य कोण्डागांव कोरमेल रोड 34 किलोमीटर स्कूलपारा मटवाल से गुनियापारा कुधूर लागत राशि 612.75 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। वहीं भंवरडीह नदी पर सिरपुर स्टापडेम सह पुलिया निर्माण लागत राशि 1251.16 लाख रुपए, उरिदगांव जलाशय के शीर्ष कार्य तथा नहर सुधार एवं लाईनिंग कार्य लागत राशि 506.43 लाख रुपए, भाटपाल-भोंगापाल से बारदा रोड पर किमी 11/4 पालना नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य लागत राशि 403 लाख रुपए, कोपाबेड़ा जलाशय का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य लागत राशि 361.990 लाख रुपए, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव, सुकुरपाल पंचायत भवन से भालुडोंगरी मार्ग तक पुल-पुलिया सहित डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य लंबाई 03 किलोमीटर लागत राशि 282.25 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।




Related News
thumb

राजिम कुंभ कल्प 2025: धर्म, आस्था और संस्कृति का त्रिवेणी संगम

छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जा रहा है। इस बार राजिम कुंभ कल्प लगभ...


thumb

लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाने मतदाता हुए उत्साहित

नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत बीजापुर जिले के एक मात्र नगर पालिका बीजापुर में मतदान सुबह 8ः00 बजे से शुरू हुआ। नगरपालिका के 15 वार्डो के कुल 18 मतद...


thumb

नगरीय निकाय चुनाव में 100 वर्ष की कलावती और 104 वर्ष की सकीना ने कि...

आज नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत मतदान दिवस पर बुजुर्ग मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बिश्रामपुर की मतदाता कलावती देवी 100 वर्ष एवं सकीना बेगम...


thumb

जिले के सभी नगरीय निकायों के मतदान केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया ...

जिले के नगर वासियों ने क्षेत्र की चहुंमुखी विकास के लिए आज नगरी निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिका परिषद सूरजपुर, नगर पंचायत बिश्रामपुर, जरही,...


thumb

निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण

आज नगरीय निकाय मतदान दिवस पर जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक प्रणव सिंह द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदान के...


thumb

मतदान दिवस पर कलेक्टर व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया दौरा

आज नगरीय निकाय मतदान दिवस पर जिले के कलेक्टर एस जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।