श्रद्धा मिश्रा बनीं सा रे गा मा पा की विजेता

Posted On:- 2025-01-19




मुंबई (वीएनएस)। श्रद्धा मिश्रा जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सा रे गा मा पा 2024' की विजेता बन गयी हैं।

सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2024’ के ग्रैंड फिनाले में सुभाश्री देबनाथ, श्रद्धा मिश्रा और उज्जवल मोतीराम के बीच टक्कर देखने को मिली थी। काफी रोमांचक मुकाबले के बाद बाकी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए श्रद्धा मिश्रा ने 'सा रे गा मा पा' के इस सीजन की विनिंग ट्रॉफी और 10 लाख रुपये प्राइज मनी जीत ली।सुभाश्री देबनाथ और उज्जवल मोतीराम पहले और दूसरे रनरअप रहे हैं।

ट्रॉफी जीतने के बाद श्रद्धा ने भावुक होते हुए कहा, 'मेरे लिए तो ये किसी सपने के पूरे होने जैसा अनुभव रहा। मेरी सा रे गा मा पा की जर्नी काफी अद्भुत रही। मैंने बहुत कुछ सीखा। जिस तरह से जजेज ने मुझे सपोर्ट दिखाया और मेंटर्स ने गाइड किया, मेरे लिए ये एक्स्पीरियंस काफी अच्छा रहा। जिस तरह से मुझे लोगों का प्यार मिला, उसकी मैं उम्मीद नहीं कर रही थी। मैं हर किसी की आभारी हूं।'

श्रद्धा ने बताया कि उनका एक सपना है कि वो अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो बनाएं। एक ऐसा स्पेस जहां वो म्यूजिक क्रिएट कर सकें, कम्पोज कर सकें और खुद को पूरी तरह म्यूजिक के जरिए एक्सप्रेस कर पाएं।

श्रद्धा ने बताया कि उनके पिता की सेहत कई सालों से ठीक नहीं है। उनके एक पैर में काफी वक्त से तकलीफ है। वह चलने में दिक्कत महसूस करते हैं। मेरा सपना है कि मैं उनके इलाज में मदद करूं। मैं चाहती हूं कि उनका पैर पूरी तरह ठीक हो और वो पहले की तरह चल सकें।

श्रद्धा ने बताया,अब मैं जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने का सोच रही हूं। प्लेबैक सिंगिंग हमेशा से मेरा प्लान रहा है। मैंने कुछ लोगों से संपर्क करने की कोशिश की है। अभी मैं सचिन-जिगर सर के साथ काम कर रही हूं। मैंने फिल्म शिकारा के लिए एक गाना गाया हुआ है।




Related News
thumb

धुरंधर देख करण जौहर ने की रणवीर सिंह के किरदार हमज़ा की तारीफ

धुरंधर में रणवीर सिंह के बदलते रूप वाले हमज़ा के किरदार को जिस तरह की तारीफें मिल रही हैं, वो वाकई कमाल है। दर्शक, क्रिटिक्स और इंडस्ट्री के लोग सब...


thumb

इद्रिस एल्बा और एडगर रामिरेज़ संग गोल्डन ग्लोब्स डिनर में छाए सलमान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जब उन्होंने रेड सी गोल्डन ग्लोब्स डिनर में हॉलीवुड स्टार्स इद्रिस ए...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं के व्यवसायीकरण के विरुद्ध आवाज उठाती 'मानव मार्केट...

छत्तीसगढ़ में निर्मित हिंदी फीचर-फिल्म 'मानव मार्केट' स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते व्यवसायीकरण के विरुद्ध आवाज उठाती है। शहर के प्रसिद्ध अभिनेता व निर्द...


thumb

धुरंधर' की सफलता से सिनेमाघरों में कीमत ने छुआ आसमान'

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ धमाल मचा रही है।


thumb

‘वध-2’ का काउंटडाउन शुरू: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के पोस्टर्स से...

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर वध-2, जिसे जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में तेजी से जगह बना रही है। ...


thumb

धुरंधर में रणवीर की परफॉर्मेंस पर फैंस हुए फिदा! मिल रहा है जबरदस्त...

रनवीर सिंह इस वीकेंड पूरी तरह छाए हुए हैं, क्योंकि धुरंधर पूरे देश में दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म की दमदार कहानी और रनवीर की बिजली जैसी एक्टि...